पुल से नीचे गिरी बोलेरो, सात लोग घायल
Khunti : तोरपा थाना क्षेत्र के तोरपा-कर्रा रोड पर शुक्रवार को एक बोलेरो गाड़ी (JH 01 DD 6875) अनियंत्रित होकर छाता नदी पुल के नीचे गिर गई। इस हादसे में बोलेरो में सवार सात लोग घायल हो गए। घायलों में चालक सूरज गोप, दिनेश गौंझू, बिरजीजिया तोपनो, जकरियस तोपनो, संतोष तोपनो, उर्सेला तोपनो और तीन वर्षीय बच्ची अनन्या शामिल हैं। सभी लोग कामडारा थाना क्षेत्र के पोजे बड़काटोली गांव के रहने वाले हैं। हादसे की सूचना मिलते ही सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस के जरिए तोरपा सदर अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों के अनुसार उर्सेला को गंभीर चोटें आई हैं, लेकिन … Read More