फारूक अब्दुल्ला ने किए माता वैष्णो देवी के दर्शन, बोले- ‘यह मेरा सौभाग्य’
Jammu : जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने माता वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन को लेकर खुशी जाहिर की. उन्होंने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि माता के दर्शन करने के बाद मेरा हृदय मंत्रमुग्ध हो गया. यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे माता के दर्शन का अवसर मिला. उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में यहां पर पर्यटकों की आमद बढ़ेगी, जिससे यहां के स्थानीय लोगों को काफी फायदा पहुंचेगा. केंद्र सरकार से मिले सहयोग को लेकर पूछे गए सवाल पर अब्दुल्ला ने कहा, ” हमें पूरी उम्मीद है कि हमने … Read More