कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भावना को आलाकमान तक पहुंचाएंगे: डॉ. शकील

देवघर: कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी और जरमुंडी विधानसभा कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित की गई. इस बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रो. उदय प्रकाश ने की. जिसमें बिहार विधान मंडल के नेता और गोड्डा लोकसभा के पर्यवेक्षक डॉ. शकील अहमद खान शामिल हुए. उन्होंने कहा कि मैं यहां टिकट बांटने या सीट निर्धारण करने नहीं आया हूं. मेरा कार्य कार्यकर्ताओं की भावनाओं को आलाकमान तक पहुंचाना है. उन्होंने झारखंड में विधानसभा चुनाव की घोषणा का उल्लेख करते हुए रणनीति और कार्य-योजना तय करने की आवश्यकता पर जोर दिया. कांग्रेस के हर सिपाही को लड़ना होगा उन्होंने कहा, … Read More