फाइलेरिया

गुमला में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान : अब तक 92.95% लोगों को दवा

Gumla : जिले में फाइलेरिया (Filariasis) उन्मूलन के लिए चल रहे Mass Drug Administration (MDA) अभियान के तहत अब तक 92.95% लोगों को दवा दी जा चुकी है। जिला प्रशासन के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग शेष लोगों तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए विशेष मॉप-अप गतिविधियां चला रहा है। डीसी के निर्देश पर विशेष ध्यान डीसी  प्रेरणा दीक्षित ने सभी संबंधित टीमों को निर्देश दिए हैं कि वे उन क्षेत्रों में खास ध्यान दें, जहां अभी तक दवा का सेवन नहीं हुआ है। हाई प्रायोरिटी विलेज रिफ्यूजल पॉकेट (जहाँ लोग दवा लेने से बच रहे हैं) त्योहार या अन्य कारणों … Read More

प्रधानाध्यापकों

DC ने 110 से अधिक स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को दी कड़ी चेतावनी

Gumla : DC प्रेरणा दीक्षित ने आगामी बोर्ड परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा के लिए जिले के 110 से ज्यादा स्कूलों के प्रधानाध्यापकों के साथ एक ऑनलाइन बैठक की। इस बैठक में जिला शिक्षा अधीक्षक भी मौजूद थे। बैठक में परीक्षा की तैयारी, बच्चों के पाठ्यक्रम की प्रगति और स्कूलों में उपलब्ध सुविधाओं पर चर्चा की गई। DC ने खासतौर पर यह देखा कि क्या पाठ्यक्रम पूरा हुआ है और जिन प्रधानाध्यापकों ने समय पर सिलेबस नहीं पूरा किया, उनसे नाराजगी जताई। इसके साथ ही, उन्होंने स्कूलों की लैब जैसे फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और आईसीटी लैब की स्थिति भी जांची … Read More

गुमला

गुमला में भारी बारिश से पुल ध्वस्त, कई गांवों का संपर्क टूटा

Gumla : गुमला के सिसई थाना क्षेत्र में डाढ़ा से छारदा जाने वाली सड़क पर स्थित पुल भारी बारिश की वजह से पूरी तरह टूट गया है। इसके चलते आसपास के कई गांवों का संपर्क मुख्य मार्ग से कट गया है। पुल की हालत पहले से ही खराब थी। गाड़ियों की आवाजाही पहले ही बंद थी, लेकिन लोग पैदल और साइकिल से आवागमन कर रहे थे। अब लगातार बारिश के चलते पुल का एक हिस्सा और धंस गया, जिससे अब पैदल चलना भी संभव नहीं रहा। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह पुल लंबे समय बाद बना था, लेकिन कुछ … Read More

कल्याण गुरुकुल

गुमला के कल्याण गुरुकुल से 35 युवाओं को मिला रोजगार

Gumla : गुमला के कल्याण विभाग और प्रेझा फाउंडेशन की साझेदारी से संचालित कल्याण गुरुकुल को शानदार सफलता मिली है। बैच संख्या 92 के 35 युवाओं को कर्नाटक की एक प्रतिष्ठित कंपनी में शटरिंग कारपेंटर के पद पर रोजगार मिला है। गुरुकुल परिसर में हुआ विदाई और नियुक्ति पत्र वितरण समारोह इस अवसर पर गुरुकुल परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें गुमला की DC प्रेरणा दीक्षित मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने सभी चयनित युवाओं को बधाई देते हुए इसे मेहनत, समर्पण और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण का परिणाम बताया। प्रेरणा दीक्षित ने युवाओं से कहा कि … Read More

DC

गुमला DC प्रेरणा दीक्षित ने किया चैनपुर प्रखंड का दौरा, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

Gumla : गुमला DC प्रेरणा दीक्षित ने बुधवार को चैनपुर प्रखंड के अति दुर्गम क्षेत्र तिलवारी पाठ का दौरा किया। यह इलाका आदिम जनजाति बहुल है। दौरे के दौरान DC ने सरकार की योजनाओं का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। DC ने दौरे की शुरुआत चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से की, जहां उन्होंने निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया। काम में लापरवाही पाए जाने पर उन्होंने साइट इंचार्ज को फटकार लगाई और समय पर काम पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल की साफ-सफाई, बिजली, पानी और मरीजों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की भी समीक्षा की। … Read More

झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का प्रमंडलीय कार्यक्रम 24 अगस्त को हजारीबाग में

हजारीबाग: झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का प्रमंडलीय कार्यक्रम 24 अगस्त को हजारीबाग के नगवां स्थित सिंदूर मैदान परिसर में आयोजित किया जाएगा. इस कार्यक्रम में झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि होंगे.   कार्यक्रम की तैयारी पूरी   कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई है. उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय, पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त श्रीमती प्रेरणा दीक्षित ने कार्यक्रम स्थल का दौरा कर हर तैयारियों को निरीक्षण किया। विधि व्यवस्था संधारण हेतु पुलिस जवानों को तैनात कर दिया गया है। साथ ही पदाधिकारियों को भी जिम्मेदारी तय कर दी गई है. … Read More