DC रविशंकर शुक्ला को PM एक्सीलेंस अवॉर्ड से किया गया सम्मानित
New Delhi : सरायकेला-खरसावां जिले के DC रविशंकर शुक्ला को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिविल सेवा दिवस 2024 के मौके पर एस्पिरेशनल ब्लॉक प्रोग्राम श्रेणी में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रधानमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार (PM Award) से सम्मानित किया। यह सम्मान गम्हरिया ब्लॉक में आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के तहत चलाए गए प्रयासों और फोकस क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए दिया गया है। गम्हरिया ब्लॉक में सरकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और विकास के प्रमुख संकेतकों में बेहतरीन सुधार देखा गया। पुरस्कार समारोह नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित हुआ, जिसमें देशभर से चुने गए अधिकारियों को सम्मानित किया गया। … Read More