गोंदुलपारा खनन परियोजना में रैयतों को मिलेगा 25 लाख रुपए प्रति एकड़ मुआवजा
हजारीबाग: गोंदुलपारा खनन परियोजना के तहत रैयतों को प्रति एकड़ लगभग 24,56,986 रुपए का मुआवजा मिलेगा. सेक्शन 19 की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सरकार ने रैयतों के लिए 478 करोड़ रुपए जमा कर दिए हैं. इस परियोजना में बड़कागांव के बलोदर में 91.35 एकड़, गोंदुलपारा में 285.715 एकड़, गाली में 175.45 एकड़ और चंदौल में 161.99 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा. इससे जिले में लगभग 10,000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होंगे, जबकि राज्य को प्रतिवर्ष लगभग 500 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त होगा. ये होगा विकल्प प्रति एकड़ मुआवजा: 24,56,986 रुपए, जिसमें सभी घटक शामिल … Read More