38 विधानसभा के 14218 बूथों पर सुबह सात बजे से होगा मतदान : के रवि कुमार
रांची: झारखंड में दूसरे चरण का मतदान बुधवार की सुबह 7 बजे से शुरू होगा. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा है कि दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को कुल 38 विधानसभा क्षेत्रों के 14,218 बूथों पर होगा। इनमें से 31 बूथों पर सुबह सात से शाम चार बजे तक ही मतदान होगा. उन्होंने कहा कि मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियां अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंच चुकी हैं. उन्होंने अपील करते हुए कहा कि सभी मतदाता सपरिवार, आस-पड़ोस और मित्रों के साथ मतदान केंद्र जाकर उत्सवी माहौल में मतदान करें.वह मंगलवार को निर्वाचन सदन, धुर्वा में … Read More