भाजपा ने चुनाव आयोग के एप को हैक किया : शिवपूजन मेहता

हुसैनाबाद: हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक और बसपा प्रत्याशी कुशवाहा शिवपूजन मेहता इन दिनों चुनावी राजनीति में सक्रिय दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने भाजपा पर चुनाव आयोग के एप को हैक करने का गंभीर आरोप लगाया है. शिवपूजन मेहता ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मीडिया के सामने सबूत पेश करते हुए कहा कि चुनाव आयोग ने निर्देशित किया था कि किसी भी पार्टी के कार्यक्रम के लिए 7 दिन पहले अनुमति लेनी होगी. लेकिन भाजपा ने 30 अक्टूबर को ही हुसैनाबाद अनुमंडल के मुख्य मैदान को 9, 10, और 11 नवंबर के लिए बुक कर लिया है, … Read More

जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष कामेश्वर दास देवघर से लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव, भाजपा के नारायण दास की बढे़ंगी मुश्किलें

देवघर : जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक कामेश्वरनाथ दास ने देवघर विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि वे पूर्व में देवघर से विधायक रह चुके हैं. लेकिन इस बार जदयू ने संगठन के लोगों को टिकट नहीं दिया. इस कारण पार्टी को दिखाने के लिए वे देवघर विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ने जा रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि देवघर के लोगों का समर्थन उन्हें मिल रहा है. इस कारण निर्दलीय चुनाव लड़ने जा रहा हूं और जीत को लेकर भी आश्वस्त हूं. 28 अक्टूबर को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन … Read More

पूर्व विधायक गिरिनाथ सिंह ने समाजवादी पार्टी में की एंट्री

गढ़वा: पूर्व विधायक गिरिनाथ सिंह ने समाजवादी पार्टी (सपा) का दामन थाम लिया है. एक निजी लॉज में आयोजित मिलन समारोह में सपा के झारखंड प्रभारी व्यास जी गोंड और प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई और पार्टी का सिंबल सौंपा. इस अवसर पर गिरिनाथ सिंह के सैकड़ों समर्थक भी सपा में शामिल हुए. समारोह में व्यास जी गोंड ने कहा, “हमारी पार्टी झारखंड में 46 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है. गिरिनाथ सिंह के आने से हमारी ताकत और बढ़ी है.” गिरिनाथ सिंह ने अपने संबोधन में कहा, “हम जयप्रकाश जी के आंदोलन से … Read More

आजसू पार्टी से उमाकांत रजक ने दिया इस्तीफा, झामुमो से लड़ेंगे चंदनकियारी से चुनाव

बोकारो: चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक उमाकांत रजक ने आजसू पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. रजक ने अपने इस्तीफे की घोषणा करते हुए बताया कि वह अब झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) से चुनाव लड़ेंगे. रजक के इस कदम से चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. उनका कहना है कि वह झामुमो के आदर्शों और विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हो रहे हैं और चंदनकियारी की जनता की सेवा के लिए बेहतर मंच के रूप में झामुमो को देख रहे हैं. बता दें कि इससे पहले रजक ने आजसू के टिकट पर चंदनकियारी … Read More

झारखंड समाजसेवी संगठन के तत्वावधान में बूथ प्रभारी की बैठक संपन्न

पाकुड़: झारखंड समाज सेवी संगठन के द्वारा पंचायत स्तरीय कार्यक्रम आयोजित की गई. युवा नेता अफिफ अमसल पाकुड़ प्रखंड के सभी जॉन प्रभारी और पंचायत प्रभारी को संबोधित किया और उनसे आने वाले विधानसभा चुनाव की चर्चा की. युवा नेता अफिफ अमसल ने सभी प्रभारी को बूथ कमेटी को मजबूत करने को कहा. पूर्व विधायक अकिल अख्तर के बड़े पुत्र डॉक्टर आदिल अख्तर ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और वर्तमान विधायक आलमगीर आलम के 20 वर्षों की कार्यकाल की घोर निंदा की. पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री सह वर्तमान विधायक आलमगीर आलम के द्वारा पाकुड़ की जनता को किस प्रकार … Read More

आदिवासी समाज को जगाएंगे, बांग्लादेशी घुसपैठियों को भगाएंगे: चंपाई सोरेन

पाकुड़: गोकुलपुर बाजार समिति मैदान में आदिवासी संथाल समाज के द्वारा माझी परगना महासम्मेलन का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता सह पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और पूर्व विधायक लोबिन हेंब्रम ने शिरकत की. परगना महासम्मेलन में काफी संख्या में आदिवासी समुदाय के लोग भी जुटे थे. चंपाई सोरेन ने बताया कि संथाल परगना में इस प्रकार का कार्यक्रम करके हमारा समाज, हमारा माझी, हमारा परगना और इस क्षेत्र के हमारा आदिवासी के साथ इस समाज को जगाना है. उन्हें जागरूक करना है. उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने आदिवासियों की जमीन हड़पी है उसे … Read More

“सबसे पहले वक्फ की संपत्ति को सुरक्षित करना है”, सुन्नी वक्फ बोर्ड के नए अध्यक्ष सरफराज अहमद ने बताईं प्राथमिकताएं

रांची : झारखंड के राज्यसभा सांसद सरफराज अहमद को झारखंड राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड का अध्यक्ष चुना गया है. उन्होंने मतदान में सामाजिक कार्यकर्ता इबरार अहमद को एक वोट से हराया. मतदान और मतगणना हज हाउस परिसर में बुधवार को हुआ था. कल्याण विभाग के विशेष सचिव सुधीर बाड़ा ने विजेता का नाम घोषित किया. बता दें कि सरफराज अहमद बोर्ड के दूसरे अध्यक्ष हैं, क्योंकि पिछले 11 वर्षों से इसका गठन नहीं हो पाया था. इससे पहले हाजी फहीम 2008 से 2013 तक अध्यक्ष रहे थे. इस संबंध में सरकार द्वारा जल्द ही अधिसूचना जारी की जाएगी. जल्द होगी … Read More

सदस्यता खत्म किए जाने पर लोबिन सख्त, बोले-हाईकोर्ट में फैसले को दी है चुनौती

रांची: झामुमो के पूर्व विधायक लोबिन हेम्ब्रम ने विधानसभा की सदस्या खत्म किए जाने पर अब मोर्चा खोल दिया है. उन्होंने कहा कि झारखंड में लोकतंत्र की हत्या हुई है. उनकी सदस्यता जानबूझकर स्पीकर के माध्यम से पार्टी के लोगों ने समाप्त करा दी है. इससे मैं विचलित होने वाला नहीं हूं. उन्होंने कहा कि संथाल परगना में घुसपैठ हुई है. राज्य सरकार वोट बैंक के लिए घुसपैठियों को बढ़ावा दे रही है. शनिवार को पत्रकारों से बात करने के दौरान उन्होंने कहा कि झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने से कुछ घंटे पहले उनकी सदस्यता समाप्त कर दी … Read More

ईडी

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झंझारपुर के पूर्व विधायक के पटना समेत कई ठिकानों पर ईडी का छापा

पटना: ईडी ने मंगलवार सुबह झंझारपुर के पूर्व विधायक के ठिकानों पर छापेमारी की है. ईडी की छापेमारी से हड़कंप मच गया है. ईडी की टीम झंझारपुर स्थित गंगापुर, पटना और पुणे में उनके आवास पर एक साथ छापेमारी कर रही है. ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व विधायक के खिलाफ कार्रवाई की है. मंगलवार की सुबह करीब 5 बजे ईडी की टीम झंझारपुर के पूर्व विधायक गुलाब यादव के लखनौर प्रखंड के गंगापुर स्थित आवास पर पहुंची और छापेमारी की. घर में परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था. झंझारपुर के साथ-साथ पूर्व विधायक के पटना और पुणे … Read More

बरही में विधायक पुत्र और पूर्व विधायक के बीच वर्चस्व की लड़ाई में स्थिति तनावपूर्ण, धारा 144 लागू

हजारीबाग:  कांग्रेस विधायक उमाशंकर अकेला के बेटे रवि यादव और पूर्व विधायक मनोज यादव के बीच वर्चस्व की लड़ाई के कारण बरही में तनावपूर्ण स्थिति है. मंगलवार को दिन में झड़प के बाद देर रात भी झड़प हुई थी. वहीं हालात बिगड़ते देख प्रशासन ने इलाके में धारा 144 लागू कर दिया है. जगह-जगह अतिरिक्त सुरक्षा बल और मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं ताकि पूरे इलाके पर नजर रखी जा सके. पुतला दहन से शुरू हुआ विवाद इस पूरे प्रकरण पर बरही विधायक उमाशंकर अकेला ने कहा कि पूरा विवाद पुतला दहन से जुड़ा है. लोकतंत्र में कोई भी … Read More