पुलिस

DGP का सख्त आदेश – अधिकृत अधिकारी को छोड़ कोई नहीं करेगा मीडिया से बात

Patna, Bihar : बिहार के पुलिस महानिदेशक (DGP) ने एक नया आदेश जारी किया है, जिसके तहत किसी भी पुलिस अधिकारी या कर्मी को मीडिया से सीधे बात करने पर रोक लगा दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार अब से मीडिया से बातचीत का अधिकार केवल पुलिस मुख्यालय द्वारा नियुक्त प्रवक्ता को होगा। यानी, कोई भी पुलिस अधिकारी या कर्मचारी मीडिया को ‘बाइट’ या जानकारी नहीं दे सकेगा। प्रेस और मीडिया को जानकारी सिर्फ पुलिस मुख्यालय के नामित अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) एवं प्रवक्ता के माध्यम से दी जाएगी। मीडिया को जारी किए जाने वाले प्रेस नोट भी अब … Read More

बीमा

पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य बीमा योजना में आवेदन का आखिरी मौका, इस दिन तक कर सकेंगे पंजीकरण

Ranchi : झारखंड सरकार ने राज्य के सभी पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को स्वास्थ्य बीमा योजना में पंजीकरण और सत्यापन के लिए 25 मई तक का आखिरी मौका दिया है। इस संबंध में झारखंड के पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता ने सभी जिलों, इकाइयों और कार्यालयों के वरीय अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने मार्च माह में ही पुलिस मुख्यालय को पत्र भेजकर राज्यकर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत सभी पुलिसकर्मियों का पंजीकरण और सत्यापन कराने को कहा था। इसके बाद बीमा योजना के पात्र कर्मियों को प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। इस बीमा योजना के तहत सभी … Read More

पूर्व

पूर्व डीजीपी का बेटा बोला- मम्मी और बहन ने पापा को मा’र डाला

Bangalore : कर्नाटक के पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) ओम प्रकाश की हत्या के मामले में चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है. दिवंगत अधिकारी के बेटे कार्तिकेश ने अपनी मां पल्लवी और बहन कृति पर हत्या की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया है. पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या के आरोप में मामला दर्ज किया है. खाने के दौरान हुआ हमला मिली जानकारी के अनुसार 68 वर्षीय ओम प्रकाश की हत्या उस समय की गई जब वे दोपहर का भोजन कर रहे थे. उनकी प्लेट में दो तरह की मछलियां थीं. … Read More

IJA

DGP से मिला IJA का प्रतिनिधिमंडल.. जानें क्यूं

Ranchi : इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन (IJA) की झारखंड ईकाई ने राज्य के DGP अनुराग गुप्ता से मिलकर पत्रकारों पर होने वाले फर्जी मुकदमों की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है. इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन (IJA) की झारखंड प्रदेश इकाई के अध्यक्ष देवानंद सिन्हा के नेतृत्व में पत्रकारों का एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता से मुलाकात की. इस दौरान DGP को एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें प्रतिनिधिमंडल ने पत्रकारों के खिलाफ दर्ज मामलों में पहले पुलिस उच्च स्तरीय जांच कराए फिर कार्रवाई करने की मांग की है. एसोसिएशन की ओर से DGP अनुराग गुप्ता को सौपें गए ज्ञापन में … Read More

DGP

सुनील भास्कर बने IG, DGP ने लगाया बैच

Ranchi : झारखंड के पुलिस महानिदेशक (DGP) अनुराग गुप्ता ने 2007 बैच के IPS अधिकारी सुनील भास्कर को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया। यह सम्मान समारोह पुलिस मुख्यालय में आयोजित किया गया, जहां DGP ने उन्हें बैच लगाकर सम्मानित किया। इस सम्मान के साथ ही IPS अधिकारी सुनील भास्कर को एक नई जिम्मेदारी भी मिली है। झारखंड के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की अधिसूचना के अनुसार, सुनील भास्कर को हजारीबाग के डीआईजी के पद से प्रमोट कर पुलिस महानिरीक्षक (IG) कोटि में प्रमोट किया गया है। अब उन्हें प्रक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक, पलामू के पद पर नियुक्त … Read More

भाजपा विधायक ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की यह कंप्लेन, जल्द कार्रवाई का मिला आश्वासन

रांची : भाजपा की झरिया विधायक रागिनी सिंह ने रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की और कुजामा कोल डंप पर कार्य बाधित करने की शिकायत की. विधायक ने मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन पत्र सौंपा, जिसमें उन्होंने बताया कि धनबाद के झरिया विधानसभा क्षेत्र के लोदना क्षेत्र संख्या 10 स्थित कुजामा कोल डंप से 18 दिसंबर से कोयला उठाव रोक दिया गया है. मुख्यमंत्री से विधायक ने क्या कहा रागिनी सिंह ने मुख्यमंत्री को बताया कि यहां कोयला व्यवसायियों के पास वैध दस्तावेज और डी.ओ. (डिलीवरी ऑर्डर) होने के बावजूद असामाजिक तत्वों द्वारा उन्हें काम करने से रोका जा … Read More

अफीम तस्करी के खिलाफ डीआईजी की बैठक, सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

खूंटी: अफीम तस्करी पर काबू पाने के लिए जिला पुलिस इन दिनों सख्त कार्रवाई कर रही है. पुलिस महानिदेशक और पुलिस महानिरीक्षक के निर्देश पर दक्षिणी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के डीआईजी अनूप बिरथरे ने खूंटी का दौरा किया. उन्होंने खूंटी थाना परिसर में पुलिस अनुमंडल थाना क्षेत्रों के पुलिस अफसरों के साथ बैठक की, जिसमें अफीम की खेती पर कार्रवाई, एनडीपीएस से संबंधित लंबित मामलों और अन्य सुरक्षा मुद्दों पर चर्चा की गई. अफीम की खेती पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी डीआईजी अनूप बिरथरे अफीम की खेती के खिलाफ सख्त कदम उठाने के पक्षधर दिखे. उन्होंने कहा कि अफीम की खेती … Read More

डीजीपी अनुराग गुप्ता चाईबासा पहुंचे, नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान पर की चर्चा

चाईबासा: झारखंड के नए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग गुप्ता रविवार को चाईबासा पहुंचे. इस दौरान उन्होंने चाईबासा एसपी, डीआईजी और अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान और सरेंडर पॉलिसी पर चर्चा की. डीजीपी अनुराग गुप्ता ने राज्य में नक्सलवाद के खात्मे और विधि व्यवस्था को सुधारने के लिए सख्त निर्देश दिए हैं. दरअसल, 6 दिसंबर को डीजीपी अनुराग गुप्ता ने नक्सलवाद और विधि व्यवस्था की समीक्षा की थी. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए थे. अब वे खुद भी पुलिसिंग व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने की दौड़ में जुट गए हैं. … Read More

पुरी समुद्र तट पर सुदर्शन पटनायक ने पीएम मोदी के स्वागत के लिए बनाई रेत से कलाकृति

पुरी: मशहूर रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओडिशा यात्रा से पहले उनके स्वागत के लिए पुरी समुद्र तट पर रेत से एक आकर्षक कलाकृति बनाई. पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राज्य में पुलिस महानिदेशक और पुलिस महानिरीक्षक के अखिल भारतीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए तीन दिन के दौरे पर हैं. कलाकार सुदर्शन पटनायक ने इस कलाकृति के बारे में बताया, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और गृह मंत्री अमित शाह जी ओडिशा आ रहे हैं डीजी कॉन्फ्रेंस में भाग लेने के लिए. हमने पुरी बीच पर सैंड स्कल्पचर क्रिएट किया … Read More

डीजीपी अनुराग गुप्ता को हटाने का ECI ने दिया आदेश, अजय सिंह बन सकते है नए डीजीपी

रांची: झारखंड में विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रशासनिक पद पर पदस्थापित डीजीपी अनुराग गुप्ता को हटाने का आदेश दिया गया है. यह आदेश भारत निर्वाचन आयोग ने झारखंड चुनाव आयोग को दिया है. वहीं, यह भी कहा गया है कि वरीयता को देखते हुए डीजीपी को नियुक्त किया जाये. ऐसे में संभावना जतायी जा रही है कि झारखंड के नए डीजीपी अजय कुमार सिंह को बनाया जा सकता है. अनुराग गुप्ता 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और उनकी नियुक्ति पर सवाल उठते रहे हैं.