दिल्ली से आया दूसरा विमान, 2 घंटे 15 मिनट देरी से पीएम ने भरी उड़ान
देवघर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशेष विमान में तकनीकी खराबी आने के कारण उन्हें देवघर एयरपोर्ट पर 2 घंटे 15 मिनट तक इंतजार करना पड़ा. दोपहर 2:40 बजे प्रधानमंत्री को देवघर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होना था, लेकिन वायुसेना के विशेष विमान में खराबी आ गई. तकनीकी विशेषज्ञों ने विमान को ठीक करने की कोशिश की, लेकिन समस्या को हल नहीं किया जा सका. स्थिति को देखते हुए दिल्ली से दूसरा विशेष विमान मंगवाया गया. करीब 4:55 बजे प्रधानमंत्री दूसरे विमान से दिल्ली के लिए रवाना हुए. इस दौरान प्रधानमंत्री विमान के भीतर ही रुके और स्थिति का … Read More