पलामू

पलामू में दो सड़क हादसे, एक बच्चा और एक युवक की दर्दनाक मौ’त

Palamu : पलामू जिले में शुक्रवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक चार वर्षीय बच्चे और एक 20 साल के युवक की मौत हो गई। पहली घटना हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के दुल्हर गांव की है, जहां एक स्कूल बस ने आंगनबाड़ी जा रहे बच्चे को टक्कर मार दी। वहीं दूसरी घटना पांकी थाना क्षेत्र के कोनवाई बस स्टैंड के पास हुई, जहां बाइक और ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर में युवक की जान चली गई। दुल्हर गांव के रहने वाले चार साल के मयानंद राम सुबह आंगनबाड़ी जा रहे थे, तभी स्कूल बस ने उन्हें कुचल दिया। गंभीर रूप से … Read More

सड़क जाम

सड़क हादसे में युवक की मौ’त के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मुआवजे की मांग पर अड़े

Palamu  : जिले के हुसैनाबाद प्रखंड में मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने जपला-छतरपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। यह विरोध प्रदर्शन सोमवार शाम हुए उस सड़क हादसे के खिलाफ था, जिसमें डंडिला गांव के 25 वर्षीय युवक मुकेश कुमार की मौत हो गई थी। मुकेश सोमवार शाम बाइक से घर लौट रहा था, जब जपला के खादी भंडार के पास एक तेज रफ्तार पिकअप वैन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने तुरंत उसे हुसैनाबाद अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों … Read More

सड़क

एनएच-98 पर सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौ’त

Palamu : पलामू जिले के एनएच-98 फोरलेन पर शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह हादसा छतरपुर-मेदिनीनगर मार्ग पर सड़मा स्थित महिंद्रा एग्रो पेट्रोल पंप के सामने हुआ, जहां एक पिकअप वाहन ने सड़क पार कर रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। मृतक की पहचान चौखड़ा गांव के तेनुडीह टोला निवासी रामकेश यादव के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग घायल रामकेश को छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने फोरलेन सड़क पर जाम … Read More

संक्रांति

संक्रांति मेला देख लौट रहे 2 युवकों के साथ हो गया बड़ा हादसा

Palamu : पलामू जिले में हुए सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई है। दोनों मकर संक्रांति के मेले से लौटत रहे थे जब यह हादसा हुआ। यह दुर्घटना छतरपुर-जपला मुख्य मार्ग पर खेंद्रा गांव के पास हुआ है, जहां 2 बाइकों की आपस में सीधी टक्कर हो गई। इस हादसे में 17 साल के धीरज कुमार और 19 साल के सरीकुस अंसारी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, 2 अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें मेदिनीनगर … Read More