रांची में झरनों का रौद्र रूप, प्रशासन ने जारी की चेतावनी
Ranchi : रांची और आसपास लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से इलाके के झरनों का मिज़ाज बदल गया है। जोन्हा, हुंडरू, दशम, सीता और रिमिक्स जैसे झरनों में पानी का बहाव खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है। तेज़ धाराएं चट्टानों से टकराकर बेहद खतरनाक दृश्य बना रही हैं। जहां ये झरने पहले सुकून और सैर-सपाटे की जगह थे, अब खतरे के निशान पार कर चुके हैं। पर्यटकों के लिए खतरे की घंटी हर साल हजारों सैलानी इन झरनों को देखने आते हैं, लेकिन इस समय यहां जाना खतरे से खाली नहीं। बारिश के चलते चट्टानें फिसलन भरी हो चुकी हैं … Read More