सांसद

भाजपा सांसद दीपक प्रकाश ने परिवार संग डाला वोट, मतदान का किया आग्रह

Ranchi : रांची के मतदाताओं ने लोकतंत्र के महापर्व में भाग लिया। इसी बीच भाजपा सांसद दीपक प्रकाश ने भी अपने परिवार के साथ मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दीपक प्रकाश ने मतदान करते समय कहा कि, “आज लोकतंत्र का उत्सव है और अपने कर्तव्य को निभाना हमारा फर्ज है। मैंने अपने पूरे परिवार के साथ मतदान किया ताकि हर नागरिक समझे कि एक वोट भी बहुत मायने रखता है।” मतदाताओं से दिली अपील सांसद ने रांचीवासियों से खास अपील की, “आप सभी सम्मानित मतदाताओं से अनुरोध है कि ज्यादा से ज्यादा लोग मतदान करें। यही तरीका … Read More

सुदेश महतो ने परिवार संग किया मतदान

रांची: आजसू पार्टी के सुप्रीमो सुदेश महतो ने आज परिवार के साथ मतदान किया. मतदान के बाद उन्होंने जनता से लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए अपने अधिकार का उपयोग करने की अपील की. उन्होंने कहा, “हमने परिवार संग वोट किया और यह हमारे लिए गर्व का क्षण है. मैं सभी मतदाताओं से अपील करता हूं कि कोई भी मतदान से वंचित न रहे. वोट देना न सिर्फ अधिकार है बल्कि एक जिम्मेदारी भी है, जिससे बेहतर लोकतांत्रिक व्यवस्था का निर्माण होता है.”  

Vote Day : ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास ने जमशेदपुर व राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने रांची में किया मतदान

रांची : ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास मतदान करने के लिए अपनी बहू सह जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा दास, पत्नी और बेटा ललित दास के साथ मतदान करने पहुंचे. उन्होंने परिवार के साथ मतदान किया. हरिवंश नारायण ने रांची में किया मतदान             वहीं, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण ने रांची के एक मतदान केंद्र पर वोट डालने के बाद अपनी स्याही लगी उंगली दिखाई. बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान राजधानी रांची के पांच विधानसभा क्षेत्रों समेत राज्य भर के 43 सीटों पर मतदान हो … Read More