पप्पू

पप्पू यादव की बेल पर आज होगा फैसला, पटना सिविल कोर्ट में फिर होगी सुनवाई

Patna : पटना में गुरुवार को पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव की कोर्ट पेशी काफी उलझन भरी रही। बम धमकी की अफवाह और सुरक्षा कारणों के चलते कोर्ट का कामकाज अचानक ठप पड़ गया, जिससे उनके दो मामलों की बेल की सुनवाई टल गई। बम धमकी के चलते कोर्ट बंद पटना सिविल कोर्ट में अचानक बम की अफवाह फैलने के बाद सुबह कामकाज रोकना पड़ा। करीब 12 बजे कोर्ट को फिर खोला गया। इस बीच पप्पू यादव को बेऊर जेल से भारी सुरक्षा के बीच कोर्ट लाया गया। लेकिन कोर्ट में आने के बाद पता चला कि एक वकील का … Read More

सिविल कोर्ट

पटना सिविल कोर्ट को फिर बम की धमकी, मच गया हड़कंप

Patna : पटना सिविल कोर्ट को बुधवार सुबह एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी  मिलने से पूरे कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। धमकी अज्ञात ईमेल के जरिए आई थी, जिसके बाद प्रशासन ने तुरंत एहतियात बरतते हुए कोर्ट को खाली करा दिया । कोर्ट में प्रवेश पर रोक धमकी मिलते ही  कोर्ट को पूरी तरह बंद  कर दिया गया और किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। पीरबहोर थाने की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और  सर्च ऑपरेशन शुरू  कर दिया। सर्च ऑपरेशन में जुटी टीम कोर्ट परिसर में  सघन तलाशी अभियान  चलाया जा … Read More

पप्पू

पप्पू यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई टली… जानें क्यों

Patna : बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई सोमवार को स्थगित कर दी गई। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि पटना सिविल कोर्ट को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी में आरडीएक्स और आईईडी का जिक्र किया गया था, जिसके बाद पुलिस और प्रशासन तुरंत अलर्ट हो गए। सुरक्षा कारणों से कोर्ट खाली, सुनवाई नहीं हो पाई सुरक्षा को देखते हुए एमपी-एमएलए कोर्ट सहित पूरे न्यायालय परिसर को खाली करवा दिया गया। जगह-जगह तलाशी अभियान चलाया गया, जिससे कोर्ट की नियमित कार्यवाही प्रभावित हुई। इसी वजह से पप्पू यादव की बेल … Read More

हत्याकांड

हत्याकांड में बंद अनंत सिंह तीन माह बाद जेल से बाहर, विधानसभा में लेंगे शपथ

Patna : दुलारचंद यादव हत्याकांड में तीन माह से जेल में बंद बाहुबली नेता अनंत सिंह मंगलवार को विधानसभा बजट सत्र के दौरान सदस्यता की शपथ लेंगे। इसके लिए पटना सिविल कोर्ट ने उन्हें अनुमति दी है। शपथ ग्रहण के दौरान वह पुलिस कस्टडी में विधानसभा तक पहुंचेंगे और शपथ लेने के बाद वापस जेल भेज दिए जाएंगे। अनंत सिंह को 2 नवंबर को मोकामा स्थित आवास से पटना पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद उन्हें कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया। इस दौरान उनके अधिवक्ता ने निचली अदालत में बेल के लिए याचिका भी दायर … Read More

पटना

पटना सिविल कोर्ट में अवैध हथियार के साथ घुस गए बदमाश, एक गिरफ्तार, दूसरा फरार

Patna : राजधानी पटना के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले इलाकों में शामिल पटना सिविल कोर्ट परिसर में बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब हथियार के साथ पहुंचे दो बदमाशों ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी। नियमित जांच के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने एक युवक को पिस्टल के साथ पकड़ लिया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। सुबह की भीड़ में पकड़ा गया बदमाश : घटना सुबह उस समय हुई, जब कोर्ट परिसर में वकील, वादकारी और आम लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे थे। मुख्य द्वार पर दो युवकों की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर सुरक्षाकर्मियों … Read More

सिविल कोर्ट

पटना सिविल कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराया गया परिसर

Patna :  पटना सिविल कोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस बार धमकी ईमेल के जरिए दी गई है, जिसमें दावा किया गया कि कोर्ट परिसर में RDX रखा गया है। ईमेल मिलने के बाद कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। कोर्ट प्रशासन ने तुरंत इस मामले की जानकारी पटना के एसएसपी को दी। इसके बाद एहतियातन कोर्ट परिसर को खाली कराया जा रहा है, और बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड सहित पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। यह पहली बार नहीं है जब पटना सिविल … Read More

तेजप्रताप यादव

तेजप्रताप यादव-ऐश्वर्या राय तलाक मामले में आज होगी सुनवाई

Patna : लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव और उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय के तलाक मामले की सुनवाई आज पटना की सिविल कोर्ट में होगी। 13 दिन पहले हुई पहली सुनवाई किसी कारणवश पूरी नहीं हो पाई थी, जिसके बाद कोर्ट ने अगली तारीख 4 जुलाई तय की थी। अनुष्का के घर पहुंचे तेजप्रताप इस बीच तेजप्रताप यादव तीन दिन पहले अनुष्का यादव के घर पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि अनुष्का के साथ जो फोटो सोशल मीडिया पर आई थी, वह उन्होंने ही पोस्ट की है। तेजप्रताप ने यह भी कहा कि वह पारिवारिक रिश्ते में आए थे और … Read More

बाहुबली

बाहुबली पूर्व विधायक की बेल रिजेक्ट

Mokama : पूर्व विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह फिलहाल बेऊर जेल में ही बंद हैं. उनकी रिहाई पर आज 30 जनवरी को पटना के सिविल कोर्ट में अहम सुनवाई हुई, जहां उनकी जमानत याचिका अदालत द्वारा खारिज कर दी गई. बता दें कि अनंत सिंह मोकामा गोलीकांड में 24 जनवरी से ही बेऊर जेल में बंद हैं.  वहीं, सोनू भी फिलहाल जेल में ही बंद है. जबकि पुलिस को मोनू की तलाश है. मोकामा के बाहुबली नेता और सोनू-मोनू गैंग के बीच गोलीबारी हुई थी. कोर्ट ने क्यों खारिज कर दी जमानता याचिका जानकारी के अनुसार, मोकामा में हुए … Read More

केजरीवाल

केजरीवाल के खिलाफ पटना सिविल कोर्ट में केस क्यों दर्ज हुआ… जानें

Patna : दिल्ली के CM केजरीवाल के खिलाफ पटना सिविल कोर्ट में एक नया मामला दर्ज किया गया है. यह मामला अधिवक्ता बी के कत्याल द्वारा दायर किया गया है, जो कि 9 जनवरी को केजरीवाल द्वारा बिहार और यूपी के वोटर्स को “फर्जी” बताने वाली टिप्पणी को लेकर है. कत्याल का आरोप है कि केजरीवाल का यह बयान न केवल अपमानजनक है, बल्कि इससे लाखों लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं. अदालत ने इस मामले में नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह केजरीवाल के खिलाफ दायर किए गए कुल 11 मामलों में से एक है, … Read More

अनिश्तिकालीन

बिहार में न्याय का मंदिर खाली, जानें क्यों

Bihar : आज पूरे बिहार की निचली अदालतों के न्यायिक कर्मचारियों ने अनिश्तिकालीन हड़ताल शुरू कर दिए हैं. हड़ताल की वजह कर्मीयों की अपनी चार सूत्री मांग हैं. कर्मियों के हड़ताल पर जाने के कारण पूरे राज्य के निचली अदालतों के कार्य बाधित हो गए हैं. पटना में सिविल कोर्ट के कर्मचारी सुबह से ही हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर नारेबाजी करते नजल आ रहे है. कौन-सी है चार सूत्री मांग कोर्ट कर्मी वेतन विसंगति को जल्द से जल्द दूर करने, तृतीय और चतुर्थ वर्ग के कर्मियों की पदोन्नति, अनुकंपा पर बहाली, विशेष न्यायिक कैडर लागू करने की मांग. राजधानी स्थित … Read More