JUVNL

JUVNL में एरियर घोटाले का खुलासा, मजदूरों का करोड़ों रुपये बकाया

Ranchi : झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड (JUVNL) में एक बड़े एरियर घोटाले का मामला सामने आया है। झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के अध्यक्ष अजय राय ने आरोप लगाया है कि निगम के विभिन्न एरिया बोर्ड और ट्रांसमिशन जोनों में ठेकेदारों और अधिकारियों की मिलीभगत से मजदूरों को उनका बकाया एरियर नहीं दिया गया है। अजय राय ने बताया कि साल 2017 से अब तक झारखंड सरकार के श्रम विभाग द्वारा महंगाई भत्ता (DA) और न्यूनतम मजदूरी दर में कई बार संशोधन किया गया, लेकिन इनका लाभ मजदूरों तक नहीं पहुंचा। कुछ ठेकेदारों ने आंशिक भुगतान जरूर किया है, … Read More

झारखंड में 10 लाख श्रमिकों के बनेंगे हेल्थ कार्ड, 4 हजार तक मेडिकल जांच फ्री

रांची : झारखंड राज्य में 9.65 लाख से अधिक पंजीकृत भवन और अन्य निर्माण श्रमिकों (बीओसीडब्ल्यू) के लिए एक नई और महत्वपूर्ण योजना तैयार की जा रही है. इस योजना के तहत पंजीकृत श्रमिकों को साल में एक बार 4000 रुपये तक की मुफ्त स्वास्थ्य जांच की सुविधा मिलेगी. इसके अलावा  इन श्रमिकों को 15 से अधिक बीमारियों की जांच के लिए बीओसी हेल्थ कार्ड भी जारी किया जाएगा. विभाग ने तैयार की योजना यह योजना श्रम, नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा बनाई जा रही है और इस पर काम तेजी से चल रहा है. योजना के तहत सबसे अधिक … Read More

कंप्यूटर शिक्षकों के वेतन और शोषण को लेकर शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन

रांची: झारखंड में कंप्यूटर शिक्षकों की समस्याओं को लेकर अनुप्रिया फाउंडेशन ने शिक्षा मंत्री वैद्यनाथ राम को 8 सूत्री ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में 2017 से सरकारी स्कूलों में कार्यरत 4000 से अधिक आईसीटी अनुदेशकों के अल्प वेतन और शोषण की समस्याओं को उठाया गया. फाउंडेशन के संस्थापक अनुप्रिया ने बताया कि ये शिक्षक विभिन्न ठेका कंपनियों के तहत काम कर रहे हैं. पिछले सात वर्षों से उन्हें मात्र 8000-9122 रुपये मासिक वेतन मिल रहा है. यह राशि न्यूनतम मजदूरी दर से भी कम है, जबकि इन शिक्षकों की योग्यता उच्चतम है. ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि कंपनियां … Read More