राशन दुकान

राशन दुकान की आड़ में अवैध शराब बेचता था नवीन यादव, पुलिस ने दबोचा

Chatra : चतरा जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के गिद्दा गांव में पुलिस ने अवैध शराब कारोबार का भंडाफोड़ किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में एक राशन दुकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बीयर जब्त की गई। पुलिस ने मौके से दुकानदार नवीन यादव (पिता पांडा यादव) को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी अपनी राशन की दुकान की आड़ में यह गैरकानूनी कारोबार चला रहा था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने दुकान से गॉडफादर बीयर की तीन कार्टून (कुल 36 बोतलें) और रॉयल स्टेज व्हिस्की की 7 बोतलें (प्रत्येक 180 मिली) बरामद कीं। … Read More

युवक

लोहरदगा में नशे के सौदागरों पर तीखी चोट, ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

Lohardaga :  बीएस कॉलेज के पास पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 11 पुड़िया ब्राउन शुगर और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। आरोपी को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्रद्धा केरकेट्टा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर में कुछ लोग अवैध रूप से ब्राउन शुगर बेच रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने बीएस कॉलेज के पास छापेमारी की। छापेमारी के दौरान एक युवक भागने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। युवक ने अपना नाम जितन गोस्वामी उर्फ सेट्ठी बताया। तलाशी में उसके पास … Read More

पलामू

पलामू में नाबालिग से दरिंदगी, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

Palamu : पलामू के पांकी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से दरिंदगी की घटना सामने आई है। यह घटना उस वक्त हुई जब पीड़िता पूजा पंडाल से सांस्कृतिक कार्यक्रम देखकर घर लौट रही थी। रास्ते में सोनू नाम के युवक ने उसके साथ गलत हरकत की। दरिंदगी के बाद आरोपी वहां से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे देख लिया और मौके पर ही पकड़ लिया। बाद में उसे पांकी थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। पीड़िता के भाई ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पांकी थाना प्रभारी राजेश … Read More

हाईकोर्ट

JSSC-CGL 2024 पेपर लीक मामला: तीन मुख्य आरोपियों को झारखंड हाईकोर्ट से मिली जमानत

Ranchi : JSSC-CGL परीक्षा 2024 के बहुचर्चित पेपर लीक मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने बड़ी राहत देते हुए तीन आरोपियों को जमानत दे दी है। कृष्णा स्नेही, अभिलाष कुमार और मनोज कुमार को कोर्ट ने 20-20 हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दी है। यह फैसला हाईकोर्ट के जज जस्टिस अम्बुज नाथ की अदालत में सुनाया गया। आरोपियों की ओर से अधिवक्ता अमन कुमार राहुल ने जोरदार पैरवी की, जिसके बाद कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका मंजूर कर ली। जांच एजेंसी CID ने इन तीनों को चार्जशीट में मुख्य आरोपी बताया था और पहले से ही वे न्यायिक हिरासत … Read More

हाईकोर्ट

JSSC-CGL पेपर लीक मामला में हाईकोर्ट ने तीन आरोपियों को दी जमानत

Ranchi :  झारखंड हाईकोर्ट ने झारखंड सामान्य स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (JSSC-CGL) 2024 के पेपर लीक मामले में न्यायिक हिरासत में बंद तीन आरोपियों को जमानत दे दी है। यह फैसला शुक्रवार को जस्टिस अंबुज नाथ की अदालत में सुनाया गया। जिन आरोपियों को जमानत मिली है, उनमें भारतीय रिजर्व बटालियन (IRB) का जवान रॉबिन कुमार, कवि राज और राम निवास राय शामिल हैं। अदालत ने प्रत्येक को 20-20 हजार रुपये के निजी मुचलके पर रिहा करने का आदेश दिया है। आरोपियों की ओर से अधिवक्ता अमन कुमार राहुल ने पक्ष रखा।  गौरतलब है कि सीआईडी ने अपनी पूरक … Read More

नीरज सिंह

BIG BREAKING : नीरज सिंह ह’त्याकांड के सभी आरोपी बरी

Dhanbad : धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड में कोर्ट का फैसला आ गया है। कोर्ट ने सभी आरोपियों को बरी कर दिया है। सबूत के अभाव में कोर्ट ने संजीव सिंह समेत सभी 11 आरोपियों को बरी कर दिया है। 8 वर्ष बाद नीरज सिंह मामले में आया फैसला पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड में कोर्ट आज अपना फैसला सुनाया। यह फैसला आठ साल, पांच महीने और पांच दिन बाद आया है। इस फैसले का सभी को बेसब्री से इंतजार था क्योंकि इसमें शामिल 11 आरोपियों में से 10 के भविष्य का फैसला होना था। जिला … Read More

हजारीबाग

निलंबित IAS विनय चौबे ने हजारीबाग ACB कोर्ट का खटखटाया दरवाजा, मांगी जमानत

Hazaribagh : हजारीबाग में सेवायत भूमि घोटाले के आरोप में फंसे निलंबित आईएएस अधिकारी विनय चौबे ने जमानत के लिए हजारीबाग स्थित ACB कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने अपने वकील के माध्यम से कोर्ट में याचिका दायर की है। विनय चौबे पर आरोप है कि उन्होंने हजारीबाग डीसी रहते हुए सेवायत भूमि के हस्तांतरण में गड़बड़ी की थी। इस मामले में इसी महीने एसीबी ने प्राथमिकी दर्ज की थी, जिसकी कांड संख्या 9/2025 है। प्राथमिकी के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गौरतलब है कि विनय चौबे पहले से ही झारखंड शराब घोटाले के मामले में भी … Read More

शराब घोटाला

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: श्री ओम साईं बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड के दो निदेशकों की जमानत पर 25 अगस्त को सुनवाई

Ranchi : छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार किए गए ओम साईं ब्रिवरीज प्राइवेट लिमिटेड के दो निदेशकों अतुल कुमार सिंह और मुकेश मनचंदा की जमानत याचिका पर अब 25 अगस्त 2025 को सुनवाई होगी। यह सुनवाई भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की विशेष अदालत में की जाएगी। दोनों आरोपियों ने 10 जुलाई को कोर्ट में जमानत के लिए याचिका दाखिल की थी। इससे पहले 7 जुलाई को ACB ने उन्हें गिरफ्तार किया था। तब से ये दोनों न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं। क्या हैं आरोप? ACB का आरोप है कि अतुल कुमार सिंह और मुकेश मनचंदा … Read More

छोटी बहन के सामने बड़ी बहन को बनाया हवस का शिकार, पुलिस ने दो आरोपी को पकड़ा

Palamu :  पलामू जिले में बीते रात दरिंदो ने छोटी बहन के सामने बड़ी बहन को हवस का शिकार बनाया है। हालांकि, छोटी बहन की तत्परता से पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया है। पकड़े गए आरोपियों में सोनू कुमार और सुमित कुमार सोनी शामिल है। दोनों आरोपी चैनपुर के शाहपुर का रहने वाला है। इस मामले में पुलिस ने पॉक्सो समेत अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपी को जेल भेजा है। पुलिस ने लड़की का मेडिकल जांच कराया है। पुलिस बताकर दोनों बहनों को साथ ले गया आरोपी पीड़िता अपनी छोटी बहन के साथ पंजाब … Read More

भैरव सिंह

भैरव सिंह की जमानत याचिका पर कोर्ट में सुनवाई, अपडेट केस डायरी मांगा गया

Ranchi : रांची सिविल कोर्ट में हिंदूवादी नेता भैरव सिंह की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। भैरव की ओर से अधिवक्ता कीर्ति सिंह ने कोर्ट से आग्रह किया कि पुलिस घटना का CCTV फुटेज पेश करें। सरकार की ओर से लोक अभियोजक ने कोर्ट को बताया कि मंगलवार तक अपडेट केस डायरी प्रस्तुत कर दिया जाएगा। यह सुनवाई सिविल कोर्ट के अपर न्यायायुक्त 8 की अदालत में हुई। गौरतलब है कि मजिस्ट्रेट कोर्ट पहले ही भैरव सिंह की जमानत याचिका खारिज कर चुका है। यह मामला चुटिया थाना क्षेत्र का है, जहां पार्किंग टेंडर को लेकर विवाद और मारपीट हुई थी। … Read More