गैस कंपनी अधिकारी बनकर लोगों से करता था ठगी, नाबालिग समेत 4 साइबर अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे

जामताड़ा: जिले को साइबर अपराध मुक्त करने की दिशा में जामताड़ा साइबर अपराध थाना के द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है. मंगलवार को एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साईबर अपराध थाना के पुनि, जयन्त तिर्की के नेतृत्व में पुनि बिहारी मरांडी, पुअनि प्रशांत कुमार एवं अन्य पुलिसकर्मी को शामिल करते हुए नारायणपुर थानान्तर्गत ग्राम मिरगा में साईबर अपराधियों के विरूद्व छापामारी कर साईबर अपराध करते हुए चार साईबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. जिसमें एक के नाबालिक होने पर उसे निरूद्ध किया गया है. वही तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया … Read More