बोर्ड

झारखंड में 8वीं-9वीं की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित, मैट्रिक-इंटर एग्जाम पर भी संशय

Ranchi : झारखंड में 8वीं-9वीं की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं. इस संबंध में झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) सचिव जयंत कुमार मिश्र ने निर्देश जारी किया है. बताया गया कि परीक्षा की नई तिथि बाद में जारी की जाएगी.  मालूम हो कि 8वीं की परीक्षाएं 28 जनवरी और 9वीं की परीक्षाएं 29-30 जनवरी को पहले से तय थीं, लेकिन अपरिहार्य कारणों से JAC की ओर से इन परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है. सचिव ने जिलों को दिया ये निर्देश JAC सचिव ने जिलों को निर्देश दिया है कि JAC की ओर से उपलब्ध कराई गई परीक्षा … Read More

टेस्ट

झारखंड के 15 जिलों में ट्रिपल टेस्ट की प्रक्रिया पूरी

Ranchi : झारखंड के सभी 48 नगर निकायों में पिछड़े वर्गों को आरक्षण देने की पात्रता के निर्धारण को लेकर जिला स्तर पर ट्रिपल टेस्ट की प्रक्रिया 15 जिलों में पूरी कर ली गयी है. यह जानकारी झारखंड राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य नंदकिशोर मेहता ने दी. उन्होंने बताया कि जिलों में नामित नोडल पदाधिकारियों और मास्टर प्रशिक्षकों से प्रशिक्षण प्राप्त कर्मियों द्वारा जातियों का डोर-टू-डोर सर्वे कार्य 15 जनवरी तक 15 जिलों में पूर्ण कर लिया गया है. छह जिलों में 90-95 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चूका है. मिली जानकारी के अनुसार राजधानी रांची समेत पश्चिम सिंहभूम एवं … Read More

आम लोगों से शिकायत प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर जारी, 24 घंटे रहेगा सक्रिय

रांची: जिला प्रशासन रांची वासियों से शिकायत प्राप्त करेगा. उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री नेसोमवार को आधिकारिक तौर पर इस नंबर की पायलट लॉन्चिंग की. उपायुक्त के आवसीय गोपनीय स्थित सभा कक्ष से नंबर की लॉन्चिंग करते हुए उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि आम लोगों की सुविधा एवं उनकी शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए जिला प्रशासन की ये पहल है, समय के साथ इस प्लेटफार्म के माध्यम से शिकायत प्राप्त करने और समाधान की प्रक्रिया को और बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा. 24×7 एक्टिव रहेगा नंबर उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि व्हाट्सअप ग्रुप 9430328080 चौबीस घंटे क्रियाशील रहेगा. … Read More

समाहरणालय में पदाधिकारियों-कर्मियों के एंट्री टाइम की होगी मॉनिटरिंग, डीसी ने नियुक्त किया नोडल पदाधिकारी

रांची : तेज तर्रार आईएएस मंजूनाथ भजंत्री रांची का उपायुक्त बनते ही एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं. एक दिन पहले जहां जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारियों की बैठक में सभी को ऑफिस समय से आने और आई कार्ड ऑन डिस्प्ले रखने की हिदायत दी थी. वहीं, इसके अगले ही दिन शनिवार को समाहरणालय परिसर की साफ-सफाई समेत पदाधिकारियों व कर्मचारियों के समय पर कार्यालय पहुंचने की मॉनिटरिंग के लिए नोडल पदाधिकारी तक नियुक्त कर दिया है. सुबह ही कार्यालय प्रकोष्ठ में की बैठक उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने शनिवार सुबह अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में बैठक कर रांची समाहरणालय परिसर की … Read More

झारखंड विधानसभा निर्वाचन की समीक्षा बैठक, आयुक्त ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश

धनबाद: आज, 26 अक्टूबर को, उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त पवन कुमार ने धनबाद जिले के सभी कोषांग के वरीय एवं नोडल पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया. यह बैठक परिसदन भवन के सभागार में आयोजित की गई, जिसमें विधानसभा निर्वाचन-2024 के लिए जरूरी तैयारियों पर चर्चा की गई. बैठक के दौरान, आयुक्त ने पोस्टल बैलेट कोषांग के कार्यों, पहले रेंडमाइजेशन, स्ट्रांग रूम से संबंधित जानकारी, डिस्पैच एवं रिसीविंग स्थलों, सभी बूथों पर एएमएफ की व्यवस्था, आदर्श आचार संहिता का अनुपालन, सी-विजिल के तहत शिकायतों के निपटारे और विभिन्न आईटी एप्लीकेशन में हो रहे कार्यों पर … Read More

पाकुड़ में अवैध घुसपैठ की रोकथाम के लिए शिकायत कोषांग का गठन

पाकुड़: पाकुड़ जिला प्रशासन ने अवैध रूप से घुसपैठ करने वाले विदेशी नागरिकों की रोकथाम के लिए एक विशेष शिकायत कोषांग का गठन किया है. इस कदम का उद्देश्य जिला के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में विदेशी नागरिकों के अवैध प्रवेश की रोकथाम करना है. शिकायत कोषांग का संपर्क नंबर 06435 222064/1950 और मोबाइल नंबर 9262216191 होगा. यह कोषांग 24×7 कार्यरत रहेगा, जिससे कोई भी व्यक्ति पाकुड़ जिले में अवैध घुसपैठ के बारे में सूचना या शिकायत दर्ज करा सकता है. शिकायत कोषांग में कार्यरत कर्मी एक पंजी संधारित करेंगे जिसमें शिकायतकर्ता का नाम, पता, मोबाइल नंबर और शिकायत का … Read More

कैंसर को लेकर निकाला गया जागरूकता रथ, तंबाकू छोड़ने की अपील  

बोकारो: कैंसर जागरूता के लिए 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस के रूप में मनाया जाता है. इसी को देखते हुए शनिवार को बोकारो जिला के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में कैंसर संबंधित जागरूता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसी क्रम में उपाधीक्षक सदर अस्पताल डॉ अरबिन्द कुमार की अध्यक्षता में जागरूकता रथ व रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. उपाधीक्षक डॉ अरबिन्द कुमार द्वारा बताया गया कि कैंसर तेजी से बढ़ती गंभीर और जानलेवा स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है. कैंसर के बढ़ते खतरों को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा … Read More