चुनाव आयोग

चुनाव आयोग सख्त : वोटर लिस्ट में गड़बड़ी करने वाले बीएलओ पर होगी कड़ी कार्रवाई

New Delhi :  चुनाव आयोग ने वोटर लिस्ट की शुद्धता बनाए रखने में लापरवाही करने वाले बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का फैसला किया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि अगर कोई बीएलओ जानबूझकर निर्देशों का पालन नहीं करता या ड्यूटी में लापरवाही करता है, तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। बीएलओ चुनाव व्यवस्था के जमीनी स्तर के अधिकारी होते हैं, जो अपने बूथ पर वोटर लिस्ट तैयार करने और अपडेट रखने का काम करते हैं। आमतौर पर एक बूथ पर करीब 970 मतदाता या 300 घर होते हैं। चुनाव आयोग ने सभी राज्यों के … Read More

विधानसभा चुनाव में बिहार-झारखंड पुलिस साझा रणनीति पर करेगी काम, देवघर बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा

देवघर: विधानसभा चुनाव को लेकर देवघर में स्थानीय परिसदन में एक महत्वपूर्ण इंटर स्टेट पुलिस-प्रशासन बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में देवघर, गोड्डा, भागलपुर, बांका, जमुई सहित बिहार-झारखंड के अन्य सीमावर्ती जिलों के पुलिस-प्रशासन के आलाधिकारियों ने भाग लिया. भागलपुर और मुंगेर के आयुक्त वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बैठक जुड़े. अध्यक्षता संथाल परगना के प्रमंडलीय आयुक्त लालचंद डाडेल ने की. उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान सीमाओं की सीलिंग और विधि-व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा की गई. इस दौरान तय हुआ कि दोनों राज्यों की पुलिस चुनाव के दौरान साझा रणनीति पर काम करेगी. बाहरी नेता और मतदाता पर नजर आयुक्त … Read More

चुनाव कार्यो में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं : के. रवि कुमार

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने की हजारीबाग, रामगढ़, कोडरमा जिलों में चुनाव तैयारियों की समीक्षा रांची : लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जाए. चुनाव की तैयारियों की बाबत मुस्तैदी से काम करना जरूरी है एवं शिथिलता की कोई गुंजाइश नहीं है. जहां भी कोई कमी नजर आए तो तत्काल उनका कमियों को दूर करें. उन्होंने सभी उपस्थित पदाधिकारियों से पूरी जिम्मेवारी के साथ कर्तव्य निर्वहन की अपेक्षा करते हुए भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के शतश: अनुपालन करने हेतु निदेशित किया. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार आज हजारीबाग समाहरणालय के सभाकक्ष में हजारीबाग, रामगढ़, … Read More

भारत निर्वाचन आयोग के ऐप व पोर्टल के इस्तेमाल से निष्पक्ष निर्वाचन प्रबंधन हुआ सुगम : नेहा अरोड़ा

रांची : लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर झारखण्ड में आईटी से संबंधित स्टेट लेवल मास्टर ट्रेनर को आज रिफ्रेशर प्रशिक्षण दिया गया. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय स्थित सभागार से ट्रेनर्स को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी ऐप एवं पोर्टल से संबंधित ऑनलाइन प्रशिक्षण वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिया गया. अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखण्ड नेहा अरोड़ा ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी ऐप तथा पोर्टल से स्वतंत्र एवं निष्पक्ष निर्वाचन में सुविधा होगी. मतदाता व अभ्यर्थी दोनों को होगा फायदा उन्होंने कहा कि तकनीक के माध्यम से मतदाता को लक्षित करने एवं शहरी मतदाताओं को इसकी … Read More

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में हुई धांधली को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI बोले- लोकतंत्र की हत्या की इजाजत नहीं

नई दिल्ली: चंडीगढ़ मेयर चुनाव में हुई धांधली को लेकर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में मुख्य न्यायधीश डीवाई चंद्रचूड़ के अगुवाई वाले तीन जज की बेंच में सुनवाई हुई. सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने निर्वाचन अधिकारी द्वारा वोट को रद्द करने वाला वीडियो भी देखा. चीफ जस्टिस ने कहा कि यह लोकतंत्र का मजाक है. अधिकारी मतपत्र को कैसे खराब कर सकता है. ऐसा करने वाले अधिकारी पर मुकदमा चलना चाहिए. सीजेआई ने कहा कि इस तरह लोकतंत्र की हत्या का इजाजत नहीं दें सकतें. यह बर्दस्त नहीं किया जाएगा. सीजेआई चंद्रचूड़ ने इस मामले में चुनाव का पूरा वीडियो पेश … Read More