पत्र

बिहार के 50 हजार से ज्यादा शिक्षकों को कल मिलेगा नियुक्ति पत्र

Patna : बिहार के 51,389 शिक्षकों के लिए रविवार 9 मार्च का दिन खास होगा, क्योंकि उन्हें BPSC द्वारा चयनित और अनुशंसित नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे. मुख्य कार्यक्रम राजधानी के गांधी मैदान में पूर्वाह्न 11 बजे आयोजित होगा. जहां CM नीतीश कुमार खुद आठ जिलों के 10,739 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देंगे. नियुक्ति पत्र पाने वाले जिलों में शामिल हैं नियुक्ति पत्र पाने वाले जिलों में पटना, नालंदा, भोजपुर, जहानाबाद, अरवल, सारण, वैशाली और मुजफ्फरपुर शामिल हैं. इन जिलों के शिक्षक पटना में आयोजित कार्यक्रम में CM नीतीश कुमार और अन्य मंत्रियों से नियुक्ति पत्र प्राप्त करेंगे. इस अवसर पर … Read More

CM

CM नीतीश ने अपने जन्मदिन पर 59 हजार शिक्षकों को दिया बड़ा तोहफा

Patna : बिहार के CM नीतीश कुमार ने आज (1 मार्च) को अपना 74वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया. इस खास मौके पर उन्होंने पटना में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सक्षमता परीक्षा-2 में पास हुए 59,028 स्पेशल टीचरों को नियुक्ति पत्र बांटे. CM ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार सरकार की नीतियों की सराहना की और महिलाओं की स्थिति में सुधार की दिशा में उठाए गए कदमों का जिक्र किया. नीतीश कुमार ने कहा, “हमारी सरकार ने महिलाओं को बहुत आगे बढ़ाया है. अब महिलाएं कहीं भी खड़ी होकर हंसकर दिखा सकती हैं. हमने पुरुषों और महिलाओं दोनों के … Read More

सीएम हेमंत सोरेन ने झारखंड में 498 सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे

रांची: 14 अक्टूबर को झारखंड मंत्रालय में विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले सरकार ने कई कार्यक्रमों का आयोजन किया. इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के 498 सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों (सीएचओ) को नियुक्ति पत्र सौंपे. मुख्यमंत्री ने सांकेतिक रूप से 5 नव चयनित पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिया और कहा कि सरकार राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है. इसी दिशा में रांची स्मार्ट सिटी में अपोलो हॉस्पिटल का निर्माण और इटकी में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सहयोग से बड़ा हॉस्पिटल का निर्माण कराया जा रहा है. सरकार की सोच … Read More

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 498 सीएचओ को सौंपा नियुक्ति पत्र, बोले- स्वास्थ्य के क्षेत्र में आपकी बड़ी भूमिका

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज ( 14 अक्टूबर) प्रोजेक्ट भवन में 498 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) को नियुक्ति पत्र सौंपे. इस अवसर पर उन्होंने नवनियुक्त सीएचओ को शुभकामनाएं दी और स्वास्थ्य क्षेत्र में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका की आवश्यकता पर जोर दिया. स्वास्थ्य क्षेत्र पर जोर सीएम ने कहा, “स्वास्थ्य का क्षेत्र हमारी प्राथमिकता में है और हम निरंतर इस व्यवस्था को मजबूत करने के प्रयास में हैं.” उन्होंने यह भी कहा कि स्वास्थ्य सुविधाएं केवल भवन बनाने से नहीं होतीं, बल्कि वहां अच्छे डॉक्टरों और नर्सों की मौजूदगी भी आवश्यक है. नर्सिंग शिक्षा में बदलाव उन्होंने नर्सिंग कॉलेजों में … Read More

नेतरहाट की तर्ज पर स्कूलों का शिलान्यास कर बोले सीएम, बच्चों को पढ़ाई के लिए विदेश भेज रही सरकार

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को प्रोजेक्ट भवन में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया. उन्होंने झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के अंतर्गत नवचयनित 35 लॉ एग्जीक्यूटिव, 4 एग्जीक्यूटिव इंजीनियर और 21 अस्सिटेंट इंजीनियर को नियुक्ति पत्र सौंपा. कार्यक्रम में मंत्री रामेश्वर उराव, मंत्री वैद्यनाथ राम मौजूद रहे. उन्होंने नेतरहाट की तर्ज पर बनने वाले स्कूलों का भी शिलान्यास किया. मुख्यमंत्री ने कहा बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सरकार उनके साथ है. हमने बच्चों के लिए दायरा बढ़ाया है और सभी क्षेत्रों में उनकी पहचान बनाने का अवसर दिया है. उन्होंने यह भी बताया … Read More

उपायुक्त ने अनुकंपा के आधार पर अनुशंसित तीन अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा

हजारीबाग: उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय ने सोमवार को अपने कार्यालय कक्ष में अनुकंपा के आधार पर अनुशंसित तीन अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा. ज्ञातव्य हो कि विगत 20 सितम्बर 2024 को आयोजित जिला अनुकम्पा समिति की बैठक में अनुकम्पा के आधार पर नियुक्ति हेतु अभ्यर्थियों का नाम अनुशंसित किया गया था. उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय ने वीरेंद्र कुमार, पिता स्वर्गीय सत्येंद्र राम (भूतपूर्व अनुसेवक), दीपक कुमार सिंह माता स्वर्गीय आशा देवी (भूतपूर्व महिला कक्ष सेविका), गणेश कुमार यादव पिता स्वर्गीय महादेव (बीट संख्या 3/9 चौकीदार) को नियुक्ति पत्र दिया. वीरेंद्र कुमार प्रखंड कार्यालय बड़कागांव में, दीपक कुमार सिंह अतिरिक्त प्राथमिक … Read More

यह रांची हेडक्वार्टर से नहीं गांव से चलने वाली सरकार, 4 वर्षों में सभी को मिला अधिकार : हेमंत सोरेन

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में राज्यवासियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की सौगात दी. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने पिछले चार वर्षों में सभी को हक और अधिकार देने का कार्य किया है. मुख्यमंत्री ने यह स्पष्ट किया कि उनकी सरकार रांची हेडक्वार्टर से नहीं, गांव से चलने वाली सरकार है, जो सीधे ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है. मुख्यमंत्री ने सर्वजन पेंशन योजना का उल्लेख करते हुए बताया कि यह योजना देश में पहली बार सभी जरूरतमंदों को पेंशन प्रदान कर रही है. उन्होंने कहा … Read More

नौजवानों को रोजगार के क्षेत्र में मिल रही नई दिशा, तकनीकी युग में दक्ष और हुनरमंद होना जरूरी : सीएम

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने रांची के जैप वन शौर्य सभागार में नवचयनित 444 प्रशिक्षण अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए कहा कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के क्षेत्र में नई दिशा दे रही है. उन्होंने बताया कि हाल ही में 527 युवक-युवतियों को भी नियुक्ति पत्र दिए गए हैं, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों जैसे शिक्षा, इंजीनियरिंग और तकनीकी शामिल हैं. उन्होंने तकनीकी युग में दक्षता और हुनर की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि अब हर व्यक्ति को तेजी से काम करने की आवश्यकता है. उन्होंने बताया कि राज्य की सरकार ने रोजगार के लिए कई प्रयास … Read More

JSSC CGL ANSWER KEY : झारखंड सीजीएल परीक्षा का आंसर की आज हो सकता है जारी

रांची: झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (JSSC) की सीजीएल परीक्षा, जो 21 और 22 सितंबर को आयोजित की गई थी का आंसर की आज  26 सितंबर को जारी होने की संभावना है. इस परीक्षा में 6 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने भाग लिया था  और सभी परीक्षा परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं. आंसर की कैसे डाउनलोड करें? nic.in पर जाएं. “What’s New” सेक्शन में आंसर की के लिंक पर क्लिक करें. लिंक पर क्लिक करने के बाद, आंसर की पीडीएफ फाइल आपके मोबाइल में डाउनलोड हो जाएगी. परिणाम की तारीख JSSC ने बताया है कि ओएमआर शीट की स्कैनिंग 3 … Read More

योगी आदित्यनाथ ने 1334 युवाओं को अवर अभियंता, संगणक और फोरमैन पदों पर नियुक्ति पत्र सौंपा

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार (4 सितंबर) को लोकभवन में आयोजित एक कार्यक्रम में 1334 अवर अभियंताओं, संगणक, और फोरमैन को नियुक्ति पत्र वितरित किए. इस अवसर पर, मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए विपक्ष पर तीखा हमला किया. उन्होंने कहा कि विपक्ष ने पहले जाति और धर्म के नाम पर समाज को बांटा और प्रदेश को दंगों की आग में झोंक दिया. युवाओं को रोजगार के अवसर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नियुक्ति पत्र देने के दौरान उन्होंने युवाओं से उनके जनपद के बारे में पूछा, और बताया कि सभी जिलों के … Read More