शेयर बाजार की तेजी थमी, निवेशक हुए निराश

मुंबई:  विश्व बाजार की गिरावट से निराश निवेशकों की स्थानीय स्तर पर ऊर्जा, आईटी, दूरसंचार, बैंकिंग, धातु और टेक समेत पंद्रह समूहों में हुई बिकवाली से शेयर बाजार के दोनों मानक सूचकांक की लगातार जारी तेजी आज थम गई. बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 202.80 अंक की गिरावट लेकर 82,352.64 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 81.15 अंक कमजोर होकर 25,198.70 अंक पर आ गया. हालांकि बीएसई की मझौली और छोटी कंपनियों के शेयरों में मिलाजुला रुख रहा, जिससे मिडकैप 0.15 प्रतिशत फिसलकर 49,065.43 अंक रह गया जबकि स्मॉलकैप 0.26 प्रतिशत बढ़कर 56,208.39 अंक पर … Read More