बेटियों ने अपने प्रदर्शन से झारखंड का नाम रोशन किया- CM
Ranchi : CM हेमंत सोरेन से आज कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, पटमदा, पूर्वी सिंहभूम की बैंड टीम ने मुलाकात की. यह टीम नेशनल स्कूल बैंड कॉम्पटीशन 2025 में पूरे देश में प्रथम स्थान हासिल करने में सफल रही है. CM ने बैंड टीम में शामिल सभी छात्राओं को शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी और उन्हें सम्मानित किया. उन्होंने कहा, “आप सभी ने अपने प्रदर्शन से देश में झारखंड का नाम रोशन किया है. यह हमारे राज्य के लिए एक गर्व की बात है कि एक सरकारी विद्यालय की छात्राओं ने इस स्तर पर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया.” … Read More