वैन चालक की गिरफ्तारी पर स्कूल वाहन सेवा समिति का बायकॉट, SIT जांच की मांग
Jamshedpur : जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास के मामले में पुलिस ने आरोपी वैन चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी का नाम मन्नु कुमार पांडेय है, जो टेल्को खड़ंगाझार राधिकानगर का निवासी है। पुलिस ने बुधवार को उसे गिरफ्तार किया और गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान इस गिरफ्तारी से नाराज जमशेदपुर के स्कूली वाहन सेवा संचालन समिति के सदस्य उग्र हो गए हैं। उन्होंने शुक्रवार से शहर के सभी स्कूली वैन, ऑटो और बस चालकों को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने … Read More