दीपावली और छठ को लेकर रांची नगर निगम के अधिकारियों ने की बैठक, ये दिया निर्देश  

रांची: आगामी दीपावली और छठ महापर्व के मद्देनजर 16 अक्टूबर बुधवार को उप प्रशासक गौतम प्रसाद साहू की अध्यक्षता में रांची नगर निगम के स्वच्छता शाखा के पदाधिकारियों और कर्मियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई. उप प्रशासक ने कहा कि दुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान जिस तरह मुस्तैदी से कार्य किए गए, उसी तरह दिवाली और छठ महापर्व के दौरान भी सफाई सुनिश्चित की जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि दीपावली में हर घर की साफ़-सफ़ाई होती है. ऐसे में यह निगम की जिम्मेदारी है कि त्योहारों के दौरान नागरिकों को एक स्वच्छ और सुंदर वातावरण प्रदान किया जाए. … Read More

पालोजोरी के बगदाहा दुर्गा मंडप में अब नहीं होगी पशु बलि, मंदिर कमिटी का बड़ा निर्णय

देवघर : पालोजोरी प्रखंड के बगदाहा दुर्गा पूजा के मंडप में अगले साल से पशु बलि नहीं होगी. पूजा कमेटी ने यह निर्णय लिया है. इस मंडप में करीब 100 सालों से दुर्गा पूजा हो रही है. इस दौरान बलि प्रदान भी होता है. लेकिन अब 2025 की दुर्गा पूजा से यहां दशहरे पर बलि प्रदान नहीं होगा. मंदिर कमेटी का कहना है कि भगवान के नाम पर किसी पशु की बलि देना उचित नहीं है. कमेटी के सदस्यों ने मंथन के बाद पशु बलि पर रोक का निर्णय लिया है. कुलदेवी पूजन में भी बलि प्रथा की अवधारणा को … Read More

विसर्जन के बाद जलाशयों की सफाई में जुटा रांची नगर निगम, 24 घंटे के अंदर निकाले गए अवशेष

रांची: राजधानी में धूमधाम से दुर्गा पूजा का त्योहार संपन्न हो गया. दुर्गा पूजा महोत्सव के समाप्त होने के बाद सभी पूजा समितियों के द्वारा परम्पराओं के अनुरूप देवी/देवताओं के मूर्तियों का विसर्जन राजधानी के विभिन्न जलाशयों में किया गया. विसर्जन को लेकर नगर आयुक्त महोदय के आदेशानुसार रांची नगर निगम द्वारा जलाशयों में विशेष तैयारियां की गई थी ताकि जलश्रोत की गुणवत्ता प्रभावित ना हो. वहीं विसर्जन के लिए जलाशयों में जगह चिन्हित किए गए थे. विसर्जन के बाद जलाशयों के पूर्ण सफ़ाई हेतु विशेष अभियान चला कर 24 घंटे के अंदर मूर्तियों के अवशेषों को निकाला जा रहा … Read More

Breaking दुर्गा पूजा में ईडी की दबिश, प्रदीप गुप्ता के ठिकाने पर सुबह से रेड व पूछताछ के बाद मन्नू हिरासत में

रांची: दुर्गा पूजा मनाने में पूरा देश मस्त है. वहीं, दूसरी ओर ईडी ( प्रवर्तन निदेशालय ) की कार्रवाई जारी है. शनिवार सुबह से ईडी की टीम सुजाता चौक के पास प्रदीप गुप्ता के ठिकाने पर रेड कर रही है. ईडी की टीम सुबह पांच बजे से छापेमारी कर रही थी, जिसके बाद सुबह करीब साढ़े दस बजे कार्रवाई समाप्त कर प्रदीप गुप्ता के छोटे बेटे मुन्ना गुप्ता को हिरासत में लेकर अपने साथ ले गई. बताया जाता है की प्रदीप गुप्ता पेशे से ड्राइवर है. पूर्व में एक न्यायाधीश की गाड़ी भी चलाता था. लेकिन, फिर वहां से काम … Read More

जेल की 20 फुट दीवार लांघकर पांच विचाराधीन कैदी फरार

असम: दुर्गा पूजा के दौरान असम के मोरीगांव जिला जेल से शुक्रवार तड़के पांच विचाराधीन कैदी फरार हो गए, जिससे हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि ये कैदी रात एक से दो बजे के बीच जेल से भागे. सभी पांच फरार कैदी बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) के आरोपी हैं. इस घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए हैं. संबंधित अधिकारियों के अनुसार, कैदियों ने अस्थायी औजारों के साथ-साथ चादर, कंबल और अन्य कपड़ों का उपयोग करके रस्सी बनाई और जेल की 20 फुट ऊंची दीवार फांदकर भाग निकले. उन्हें पकड़ने के लिए फिलहाल तलाशी … Read More

रघुवर दास और मंत्री बन्ना गुप्ता ने अपने घर मे की कन्या पूजा, कहा- बेटियों की पूजा ही सच्ची पूजा है

जमशेदपुर: आज जमशेदपुर में शारदीय नवरात्रि के महानवमी के अवसर पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने अपने आवास पर कन्या पूजन किया. उन्होंने अपनी पत्नी सुधा गुप्ता के साथ मिलकर नौ कन्याओं का पूजन कर उन्हें विशेष भोजन कराया और उनका आशीर्वाद लिया. बन्ना गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि कन्याओं की पूजा करना बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि उनमें मां दुर्गा का स्वरूप निवास करता है. उन्होंने बताया कि नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा की पूजा की जाती है और महानवमी के दिन कुंवारी कन्याओं की विशेष पूजा होती है. उनका मानना है कि कन्याओं की पूजा … Read More

रांची में अगले 3 घंटे में गरज के साथ होगी बारिश, IMD का अलर्ट

रांची: अगर आप आज, शुक्रवार (11 अक्टूबर) को रांची में दुर्गा पूजा के पंडालों की सैर करने का सोच रहे हैं, तो पहले मौसम विभाग की तात्कालिक चेतावनी पर ध्यान दें. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने येलो अलर्ट जारी किया है. जी हां. मौसम विभाग ने अभी-अभी एक चेतावनी जारी की है. खासकर राजधानी रांची के लिए. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने येलो अलर्ट जारी किया है. इसमें कहा गया है कि रांची जिले में अगले 2 से 3 घंटे में गरज के साथ वज्रपात एवं वर्षा होने … Read More

‘माता के आशीर्वाद से झारखंड में बनेगी भाजपा की सरकार’, केंद्रीय मंत्री ने पूजा पंडालों का किया दौरा

कोडरमा: आज शारदीय नवरात्र का नौंवा दिन है. नवरात्रि का दिन बढ़ने के साथ ही देशभर में दुर्गा पूजा का उत्सव की महक दोगुनी हो गई है. दुर्गा पूजा के अवसर पर अन्य जिलों की तरह कोडरमा में भी कई पूजा पंडाल बनाए गए हैं. जहां कोडरमा से सांसद और केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने अपने क्षेत्र के कई पूजा पंडालों का भ्रमण किया. पूजा पंडाल पाहुचने के बाद केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने पूजा समिति के सदस्यों के साथ बातचीत की और व्यवस्थाओं का जायज भी लिया. मौके पर मीडिया से बात करते हुए मंत्री … Read More

पूजा पंडाल घूमने गए हाईकोर्ट के अधिवक्ता पर जानलेवा हमला

हजारीबाग: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मटवारी पूजा पंडाल के पास झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता जयेश आनंद के साथ मारपीट की घटना हुई है. इस संबंध में अधिवक्ता द्वारा दी गई लिखित शिकायत पर थाना कांड संख्या-173/24 दर्ज की गई है. जयेश आनंद ने बताया कि वह दुर्गा पूजा के अवसर पर अपने घर हजारीबाग आए थे और रात 11 बजे अपने दो मित्रों के साथ पूजा पंडाल घूमने गए थे. वहीं, जब वे कॉफी पी रहे थे, पूर्व पार्षद विजय चौधरी आए और उन्हें सीट से उठने के लिए कहा. जब इस पर जयेश ने सवाल किया, तो विजय गाली-गलौज … Read More

Durga Puja 2024 : रांची में दुर्गा पूजा का सियासी रंग, पंडालों में पीएम मोदी, लालू परिवार, कल्पना सोरेन, विनेश फोगाट की मूर्तियों का है खास संदेश

रांची: इस बार दुर्गा पूजा के दौरान रांची में कई पूजा पंडालों का निर्माण विविध थीम पर किया गया है, जिनमें राजनीतिक झांकियां भी शामिल हैं. इस तरह रांची में दुर्गा पूजा पर सियासी रंग चढ़ता हुआ नजर आ रहा है. बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा जल्द ही होने वाली है. इसको लेकर पूजा पर भी सियासत का रंग हावी होता जा रहा है. नरेंद्र मोदी की सिलिकॉन मूर्ति, काशी का मर्णिका घाट अल्बर्ट एक्का चौक पर “अंत ही आरंभ है” थीम पर बने पंडाल में काशी के घाट और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सिलिकॉन मूर्तियां प्रदर्शित … Read More