उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता का सदर अस्पताल में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की दिशा में दिए निर्देश

लातेहार: आज उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने ओपीडी, जांच केंद्र, दवा स्टॉक और विभिन्न वार्डों का बारीकी से निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने चिकित्सकों के रोस्टर और उपस्थिति पंजी की जांच की, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि सभी चिकित्सक समय पर उपस्थित हैं. उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों को प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का भी जायजा लिया. उपायुक्त ने सिविल सर्जन डॉ. अवधेश कुमार सिंह को निर्देशित किया कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए. उन्होंने अस्पताल की साफ-सफाई पर विशेष … Read More

उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने न्यू पॉलीटेक्निक कॉलेज पाथरचपड़ा का किया निरीक्षण, जानें क्यों

जामताड़ा: उपायुक्त कुमुद सहाय और पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब ने मंगलवार को न्यू पॉलीटेक्निक कॉलेज पाथरचपड़ा का निरीक्षण किया. यह कॉलेज आगामी विधानसभा चुनाव 2024 के लिए प्रस्तावित वज्रगृह और मतगणना केंद्र के रूप में चिन्हित किया गया है. निरीक्षण के दौरान उन्होंने परिसर, कमरों की साफ-सफाई और मरम्मति कार्य का जायजा लिया. साथ ही सुरक्षा संबंधी बिंदुओं पर भी चर्चा की. अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. इस दौरान परियोजना निदेशक आईटीडीए, अपर समाहर्ता, भूमि सुधार उप समाहर्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता और अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित थे.

2026-27 तक जसीडीह स्टेशन होगा विश्वस्तरीयः डीआरएम

देवघर: अमृत भारत योजना के तहत जसीडीह रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय बनाने का काम चल रहा है, जो 2026-27 तक पूरा होने की उम्मीद है. आसनसोल मंडल के डीआरएम चेतनानंद सिंह ने जसीडीह रेलवे स्टेशन पहुंच कर स्टेशन सौंदर्यीकरण के काम का जायजा लिया. उन्होंने बताया कि अमृत भारत योजना के तहत योजना राशि का आवंटन पहले ही कर दिया गया है. निर्माण काम भी जल्द शुरू हो जाएगा. स्टेशन में ट्रेनों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है. क्रु-लॉबी की समस्या जल्द खत्म हो जाएगी. इसके लिए वातानुकूलित विश्राम गृह एक माह में बनकर तैयार हो जाएगा. उससे ट्रेन चालकों … Read More

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया बिहार के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण, अफसरों को दिए कई निर्देश

पटना: बिहार में बाढ़ की विकराल स्थिति के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ हवाई सर्वेक्षण किया. हेलिकॉप्टर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेते हुए उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए और कहा कि राहत और बचाव कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. भयावह हैं हालात बिहार के 16 जिलों में बाढ़ से करीब चार लाख लोग प्रभावित हुए हैं, जिससे हालात गंभीर हो गए हैं. हालांकि जिला प्रशासन राहत और बचाव कार्य कर रहा है, लेकिन यह पर्याप्त साबित नहीं हो रहा है. सरकार द्वारा … Read More

Durga Puja 2024 : पूजा पंडालों में लगेंगे CCTV कैमरे, विसर्जन जुलूस की होगी वीडियोग्राफी

देवघर: नवपदस्थापित एसडीओ रवि कुमार ने दुर्गा पूजा को लेकर शांति समितियों और पूजा समितियों के साथ बैठक की. बैठक में एसडीओ ने पूजा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सुझाव मांगे. उन्होंने कहा कि प्रतिमा विसर्जन के दौरान कभी-कभी तनाव उत्पन्न हो सकता है, इसलिए सभी पूजा समितियों को सहयोग करने का निर्देश दिया गया. सुरक्षा व व्यवस्था के उपाय एसडीओ ने जानकारी दी कि असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए सभी पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और पूरे विसर्जन जुलूस की वीडियोग्राफी की जाएगी. इसके साथ ही, पंडालों में अग्नि सुरक्षा के लिए विशेष … Read More

सुप्रीम कोर्ट ने रद किया हाईकोर्ट का आदेश, चाइल्ड पॉर्नोग्राफी को लेकर कही ये बड़ी बात

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के उस आदेश को रद्द कर दिया है, जिसमें कहा गया था कि चाइल्ड पॉर्नोग्राफी (बाल अश्लील सामग्री) देखना और डाउनलोड करना पॉक्सो अधिनियम और आईटी कानून के तहत अपराध नहीं है. प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने स्पष्ट किया कि चाइल्ड पॉर्न देखना और डाउनलोड करना कानूनी रूप से अपराध है. क्या है मामला मद्रास हाईकोर्ट ने जनवरी में एक 28 वर्षीय व्यक्ति के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही रद्द कर दी थी, जो अपने मोबाइल पर बच्चों से जुड़ी अश्लील सामग्री डाउनलोड करने का आरोपी था. कोर्ट ने इस … Read More

झारखंड सामान्य स्नातक योग्यता धारी संयुक्त परीक्षा की तैयारी पूरी, 7 बजे से पहले होगी इंट्री

बोकारो: झारखंड सामान्य स्नातक योग्यता धारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 का आयोजन 21 और 22 सितंबर 2024 को जिले के 64 केंद्रों पर किया जाएगा. बोकारो की उपायुक्त विजया जाधव ने समाहरणालय में परीक्षा केंद्राधीक्षकों के साथ बैठक की, जिसमें सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने का निर्देश दिया गया. परीक्षार्थियों को सुबह 07:00 बजे परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के लिए कहा गया है. वहीं देरी से आने पर प्रवेश की अनुमति नहीं होगी. सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी, बायोमीट्रिक अटेंडेंस, फ्रिस्किंग इकाइयां और जैमर लगाए जा रहे हैं. उपायुक्त ने तकनीकी व्यवस्था की प्रगति की जानकारी ली … Read More

बीजेपी नेता ने करमा महोत्सव की तैयारियों का लिया जायजा, व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश

हजारीबाग: करमा महोत्सव की तैयारियों का जायजा भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने कर्जन ग्राउंड में लिया. उन्होंने मंच, साउंड सिस्टम, बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम और अन्य सुविधाओं का जायजा लिया और आयोजन समिति को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. इस मौके पर रानी सिंह, मनमीत अकेला, विशाल वाल्मीकि, रोहित राम सहित पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय पदाधिकारी भी मौजूद थे. शेफाली गुप्ता ने कहा, करमा महोत्सव झारखंड की सांस्कृतिक धरोहर को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है. मैं चाहती हूं कि यह आयोजन सफल हो और इसमें भाग लेने वाले इसे जीवन भर याद रखें. महोत्सव में सामूहिक नृत्य, रील प्रतियोगिता … Read More

गिरिडीह के नए एसपी डॉ विमल ने संभाला कार्यभार, दीपक कुमार के कार्यकाल की सराहना

गिरिडीह: गिरिडीह जिले के नए एसपी डॉ. विमल कुमार ने सोमवार को पदभार ग्रहण कर लिया. पूर्व एसपी दीपक कुमार शर्मा के उत्कृष्ट कार्यकाल की सराहना करते हुए डॉ. विमल ने कहा कि वे उनके कार्यों को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे. जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे. डॉ. विमल कुमार ने कहा कि एसपी दीपक कुमार शर्मा के कार्यकाल में किए गए प्रयास सराहनीय रहे हैं. उन्होंने गिरिडीह में सुरक्षा और शांति सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण काम किए हैं. मैं उनके कार्यकाल के दौरान छूटे किसी भी काम को पूरा … Read More

रांची में महिलाओं के लिए हर मार्ग पर शुरू होंगे पिंक ऑटो, सुरक्षा और सुविधा की नई पहल

रांची:  शहर की महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण और सकारात्मक बदलाव की शुरुआत होने जा रही है. अब रांची के हर मार्ग पर पिंक ऑटो चलने की मंजूरी मिल गई है, जिससे महिलाओं के लिए सार्वजनिक परिवहन को और भी सुरक्षित और सुविधाजनक बनाया जाएगा. इस संबंध में डीजीपी अनुराग गुप्ता ने यातायात पुलिस अधीक्षक को निर्देश जारी कर दिए हैं. डीजीपी ने स्पष्ट किया है कि ये पिंक ऑटो उन रास्तों पर चलेंगे जहां महिलाओं की आवाजाही अधिक होती है, जैसे महिला कॉलेज, शिक्षण संस्थान और अस्पताल. यातायात पुलिस ने दिशा-निर्देश प्राप्त करने के बाद परमिट जारी करने के … Read More