श्रमिक संगठनों की 5 अक्‍टूबर से प्रस्तावित हड़ताल स्थगित

बोकारो: कोल इंडिया, उसकी सहायक कंपनी और एससीसीएल में 5 अक्‍टूबर से प्रस्‍तावित हड़ताल स्‍थगित कर दी गई है. कोल इंडिया प्रबंधन के साथ 27 सितंबर 2023 को 5 केंद्रीय श्रमिक संगठनों की दिल्ली में बैठक हुई. इसके बाद हड़ताल स्‍थगित करने का निर्णय लिया गया. एचएमएस के नाथूलाल पांडेय के अनुसार कोल इंडिया चेयरमैन पीएम प्रसाद ने आश्वासन दिया कि वे वेतन समझौते के मामले में भारत सरकार से अनुमति लेने का हर संभव प्रयास करेंगे. हिंद खदान मजदूर फेडरेशन द्वारा दायर रिट याचिका पर भी 3 अक्टूबर, 2023 को जबलपुर उच्च न्यायालय में सुनवाई होनी है. प्रबंधन ने … Read More