मिस्त्री

बारिश में 11 हजार पोल पर काम करना पड़ा महंगा, बिजली मिस्त्री की मौ’त

Ranchi : राजधानी रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में बिजली मिस्त्री की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार काम के दौरान वह 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया, जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। प्रशासन ने पीड़ित परिवार … Read More

सड़क

सड़क हादसे में दो बाइक सवारों की मौके पर मौ’त

Khagaria : खगड़िया जिले के महेशखूंट थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में दो बाइक सवारों की मौत हो गई। हादसा चैधाबन्नी ढ़ाला के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही बाइक को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। खबर लिखे जाने तक मृतकों की पहचान नही हो सकी है।  हादसे की सूचना मिलते ही महेशखूंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। तेज रफ्तार बना हादसे का कारण प्रारंभिक जांच में सामने आया है … Read More

रफ्तार

तेज रफ्तार पिकअप ने ली दो मासूम की जान

Gayaji : गयाजी -पटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेलागंज थाना क्षेत्र के बेलागंज बाइपास के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो स्कूली छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों छात्र साइकिल से स्कूल जा रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उन्हें कुचल दिया। घटना आज सुबह करीब आठ बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिकअप वाहन बेलगाम गति से आ रहा था और बाइपास पर साइकिल सवार छात्रों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान बेलागंज थाना क्षेत्र के बांसी बिगहा और पड़रिया … Read More

तालाब

तालाब में मिली दो मासूम भाइयों की डे’ड बॉडी, इलाके में सनसनी

Palamu : पलामू जिले के रेड़मा रांची रोड क्षेत्र में रविवार सुबह हड़कंप मच गया। जब गांव के पास एक तालाब से दो बच्चों के शव मिले। बच्चे आपस में मौसेरे भाई थे और दोनों शनिवार दोपहर से लापता थे। परिजनों ने बताया कि शनिवार दोपहर दोनों बच्चे अचानक घर से गायब हो गए। देर रात तक उनके न लौटने पर पुलिस को सूचित किया गया। गांववासियों और पुलिस ने मिलकर रातभर उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। रविवार सुबह तालाब के किनारे बच्चों के कपड़े दिखे, जिसके बाद गोताखोरों की मदद से तालाब में तलाशी ली गई। … Read More

सड़क

बारात से लौट रहे 9 लोगों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौ’त

Seraikela : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल अंतर्गत नीमडीह थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। शुक्रवार सुबह पश्चिम बंगाल के बलरामपुर थाना क्षेत्र के नामशॉल में हुए एक भीषण सड़क हादसे में बोलेरो सवार 9 लोगों की मौत हो गई। ये सभी लोग तिलाईटांड़ गांव (नीमडीह) से एक बारात में शामिल होकर लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बोलेरो जैसे ही चांडिल-पुरुलिया नेशनल हाईवे पर नामशॉल के पास पहुंची, सामने से आ रहे एक तेज़ रफ्तार ट्रेलर ने सीधे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। मौके पर ही 8 … Read More

नदी

नदी में डूबने से चार बच्चों की दर्दनाक मौ’त, तीन को बचाया गया

Patna : बिहार के बेगूसराय जिले में एक दर्दनाक हादसे में नदी में डूबने से चार बच्चों की मौत हो गई, जबकि तीन बच्चों को समय रहते बचा लिया गया। हादसा जिले के खोदाबंदपुर थाना क्षेत्र के सागी पंचायत अंतर्गत नुरुल्लाहपुर गांव में स्थित बूढ़ी गंडक नदी के सहनी घाट पर हुआ। मिली जानकारी के मुताबिक, गांव के कुल आठ बच्चे नहाने के लिए नदी गए थे। नहाने के दौरान गहराई में चले जाने के कारण चार बच्चे डूब गए, जबकि तीन बच्चों को किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय गोताखोरों की मदद … Read More

बच्चे

तेज बारिश में मिट्टी धंसने से दो स्कूली बच्चे कुंआ में समाए, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Khunti : मुरहू प्रखंड के सोमार बाजार मुहल्ले में एक दर्दनाक हादसा घटित हुआ है। यहां पर दो स्कूली बच्चे अमित हुन्नी पुर्ती और आशिष टोपनो मिट्टी धंसने से पानी भरे कुएं में समा गए। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर जिला प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम पहुंची है। गुरुवार सुबह 9 बजे तक दोनों बच्चे मिट्टी के नीचे दबे हुए हैं। फिलहाल दोनों की बॉडी को एनडीआरएफ की टीम नहीं खोज सकी है। प्रशासन की ओर से आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था की जा रही है। वहीं बच्चों के परिजनों की आंखें लगातार अपने लाड़लों की सलामती की … Read More

नवविवाहित

नवविवाहित दंपति की सड़क हादसे में दर्दनाक मौ’त

Supaul : बिहार के सुपौल जिले में बीती रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में नवविवाहित दंपति की जान चली गई। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार मोहम्मद आसिफ आलम (28) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी आबिदा खातून (25) ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनियां में समधिनिया रोड के पास एनएच 327ई की है। त्रिवेणीगंज की तरफ जा रही थी स्कॉर्पियो मृतक दंपति अररिया जिले के भरगामा थाना क्षेत्र के महथवा बाजार वार्ड 10 के निवासी थे। मिली जानकारी के अनुसार उजला रंग … Read More

पांच

एम्बुलेंस-पिकअप की भीषण टक्कर में पांच की मौ’त

Amethi : उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में आज यानी रविवार सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें पांच लोगों की जान चली गई। इस हादसे में एक व्यक्ति बेतरह जख्मी हो गया। यह हादसा शुकुल बाजार थाना क्षेत्र के माइल स्टोन 59.70 के पास सुबह करीब 5:30 बजे हुआ, जब लखनऊ से बिहार जा रही एक एम्बुलेंस की तेज रफ्तार पिकअप वाहन से आमने-सामने टक्कर हो गई। एक की हालत नाजुक मिली जानकारी के अनुसार एम्बुलेंस में सवार लोग लखनऊ के एक निजी अस्पताल से अपने परिजन की बॉडी लेकर बिहार लौट रहे थे। टक्कर इतनी जोरदार … Read More

ट्रेन

चलती ट्रेन से गिरा युवक, हुई दर्दनाक मौ’त

Gopalganj : गोपालगंज जिले में आज यानी शनिवार को दिघवा दुबौली स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त खजुहटी गांव निवासी सुरेंद्र सिंह के बेटे अंकित कुमार (22) के तौर पर की गयी है। घटना बैकुंठपुर थाना क्षेत्र से सामने आई है। अंकित अपने घर लौट रहा था हादसे की पुष्टी रेल थाना प्रभारी मनोज कुमार ने की है। उन्होंने मीडिया को बताया कि अंकित ट्रेन संख्या 15110 छपरा कचहरी-थावे सवारी गाड़ी से अपने घर लौट रहा था। यात्रा के दौरान वह ट्रेन के गेट के पास बैठा था, जहां से … Read More