जामताड़ा जेल में अहले सुबह छापेमारी, कैदियों के बीच हड़कंप

जामताड़ा : बुधवार सुबह जामताड़ा मंडल कारा में डीसी और एसपी की अगुवाई में अचानक छापेमारी की गई, जिससे कैदियों के बीच हड़कंप मच गया. हालांकि, इस रेड के दौरान कैदियों के पास से कोई आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ. क्या है मामला इस छापेमारी का उद्देश्य शांतिपूर्ण चुनाव कराने की तैयारियों का हिस्सा था. डीसी और एसपी ने छापेमारी के दौरान महिला और पुरुष कैदियों को मिलने वाली सरकारी सुविधाओं की जानकारी भी प्राप्त की. इस अभियान में जामताड़ा के एसडीओ, एसडीपीओ और जामताड़ा थाना प्रभारी समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद थे. छापेमारी ने सुरक्षा व्यवस्था की दिशा में … Read More

धनतेरस और दीपावली को लेकर पुलिस की गश्ती हुई तेज, हर जगह रखी जा रही नजर

जमशेदपुर: धनतेरस व दीपावली के कुछ दिन ही शेष रह गए हैं. इसे लेकर जिला पुलिस अलर्ट है. पुलिस की टीम दिनभर बाजारों में घूमकर संदिग्धों पर नजर रख रही है. संदिग्ध लगने पर पुलिस रोककर उनसे पूछताछ कर रही है. वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सिटी एसपी कुमार शिवाशीष एवं संबंधित क्षेत्र के डीएसपी और थाना प्रभारी समेत भारी सुरक्षा बल के साथ बाजार में पैदल भ्रमण कर व्यवस्था को देख रहे हैं. साथ ही लोगों को त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील कर रहे हैं. सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि दीपावली को लेकर … Read More

बोकारो में चोरी और गांजा बेचने के आरोप में तीन गिरफ्तार

बोकारो: जिले के चंद्रपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अलग-अलग मामलों में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. थाना प्रभारी अमन कुमार सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि चंद्रपुरा अफसर कॉलोनी से कॉपर पाइप चोरी की शिकायतें मिली थीं. पुलिस ने जांच के दौरान सलमान कुमार उर्फ कलियां, कटिल भुइंया (रामगढ़ निवासी), और प्रेम पहाड़ी (चंद्रपुरा निवासी) को गिरफ्तार किया. पूछताछ में इन लोगों ने अपने अपराध को स्वीकार किया और कुछ अन्य आरोपियों के नाम बताए, जिनमें रोहित रविदास, राहुल रविदास उर्फ टुंडा, विजय कुमार, राहुल भुइंया, और छोटू हड्डी शामिल हैं. पुलिस अब इन आरोपियों की तलाश … Read More

चुनाव से पहले पुलिस को बड़ी सफलता, भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब जब्त; विक्रेता भी हुआ गिरफ्तार

रांची : विधानसभा चुनाव के मध्य नजर मनोहरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत में देर रात मनोहरपुर पुलिस ने कई अवैध शराब ठिकानों में छापेमारी कर घर से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया हैं. एसडीपीओ जयदीप लकड़ा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पुराना मनोहरपुर गांव के शंकर भंज व दामोदर सुरीन के घर पर अवैध रूप से विदेशी शराब की बिक्री की जाती है, जिसके आधार पर देर रात पुलिस द्वारा छापेमारी की गई. अंधेरे का फायदा उठाकर दामोदर सुरीन फरार इस दौरान दोनों के घरों से भारी मात्रा में कई ब्रांडों के विदेशी शराब … Read More

चुनाव से पूर्व बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में रांची पुलिस की छापेमारी, नहीं मिला कोई आपत्तिजनक सामान

रांची: विधानसभा चुनाव से पहले राजधानी के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में रांची जिला प्रसाशन ने छापेमारी अभियान चलाया है. सिटी एसपी राजकुमार मेहता और एसडीओ सदर उत्कर्ष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की. इस दौरान हर वार्ड, सेल की जांच हुई है, लेकिन कहीं से कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला है. हालांकि, रांची जिला प्रसाशन की कार्रवाई से कैदियों में भय का माहौल देखने को मिला. इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक, सदर, कार्यपालक दंडाधिकारी, रांची, थाना प्रभारी सदर, खेलगांव के अतिरिक्त,12 SI एवं पुलिस बल मौजूद थे. Also Read: जेएमएम ने 35 प्रत्याशियों के नामों की पहली … Read More

सीबीआई ने शुरू की कोयला घोटाले की जांच, थाना प्रभारियों को डिटेल देने का निर्देश

धनबाद: सीबीआई ने धनबाद में कोयला घोटाले की जांच शुरू कर दी है. यह जांच विशेष रूप से उन पुलिसकर्मियों के खिलाफ केंद्रित है, जो जिले के विभिन्न पुलिस थानों में प्रभारी के तौर पर कार्यरत हैं. सीबीआई ने इन पुलिसकर्मियों से अपनी व्यक्तिगत जानकारी और कामकाजी विवरण प्रदान करने का निर्देश दिया है, ताकि जांच में पारदर्शिता और प्रभावशीलता सुनिश्चित की जा सके. पुलिसकर्मियों की संलिप्तता की आई थी शिकायतें इस मामले की शुरुआत तब हुई जब कोयला घोटाले के संदर्भ में कई शिकायतें सामने आईं, जिसमें आरोप लगाया गया था कि कुछ पुलिसकर्मी घोटाले में संलिप्त रहे हैं. … Read More

रांची में दुर्गा पूजा के मद्देनजर फ्लैग मार्च, एसपी ने संभाला मोर्चा

रांची:  रांची के अलबर्ट एक्का चौक से ग्रामीण एसपी सुमित कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस मौके पर कोतवाली डीएसपी, सिटी डीएसपी और कई थाना प्रभारी मौजूद रहे. पुलिस ने दुर्गा पूजा के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने का आश्वासन दिया और असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश दिया. साथ ही कहा कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. अधिकारियों ने शहरवासियों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की.

सिमडेगा में क्राइम मीटिंग, त्योहारों और विधानसभा चुनाव के लिए एसपी ने थाना प्रभारियों को दिए कई निर्देश

सिमडेगा: आज सिमडेगा एसपी कार्यालय के सभागार में एक महत्वपूर्ण क्राइम मीटिंग का आयोजन किया गया, जिसमें दुर्गा पूजा, दिवाली, छठ और आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर चर्चा की गई. एसपी सौरभ ने सभी थाना प्रभारियों को सुरक्षा बढ़ाने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. बता दें कि दुर्गा पूजा और अन्य त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को सख्त करने के निर्देश दिए गए. एसपी ने सभी संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने और लगातार गश्त करने का आदेश दिया.इसके साथ ही सोशल मीडिया पर अफवाहों पर नजर रखने और किसी भी अशांति की स्थिति में त्वरित … Read More

पुलिस-पब्लिक भिड़ंत, पथराव, लाठीचार्ज

गढ़वा: झारखंड के गढ़वा जिले के मेराल थाना क्षेत्र के बाना गांव में देर रात पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों के बीच झड़प हो गई. इस घटना में ग्रामीणों ने पुलिस पर पत्थरबाजी की, जिसके कारण कई पुलिसकर्मी घायल हो गए. जवाब में पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिससे गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया और राष्ट्रीय राजमार्ग 75 पर लंबा जाम लग गया. जानकारी के अनुसार, मेराल थाना के पेट्रोलिंग पार्टी द्वारा देर रात दो स्थानीय युवकों के साथ मारपीट की गई थी, जिसके विरोध में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया. पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ ग्रामीणों ने एनएच-75 को जाम … Read More

पुलिस ने पिकअप वैन से 10 लाख की अवैध शराब पकड़ी, बिहार ले जाने की थी योजना

हजारीबाग: मुफस्सिल पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक बोलेरो पिकअप वैन (जेएच 01बीई- 5569) को जब्त किया है, जिसमें 75 कार्टून अंग्रेजी शराब थी. हर कार्टून में 180 एमएल की 48 बोतलें मौजूद थीं, जिनकी कुल कीमत लगभग 10 लाख रुपये आंकी गई है. जब्त शराब ब्लू प्रीमियम ब्लेंडेड व्हिस्की है. रांची से वैन में लोड की गई थी शराब पुलिस ने बताया कि वैन से एक मोबाइल फोन और दो सिम कार्ड भी बरामद किए गए हैं, साथ ही एक नंबर प्लेट भी मिली है, … Read More