तेनुघाट डैम के खोले गए दो रेडियल गेट, क्षमता से ज्यादा पानी बढ़ने के आसार

बोकारो : इस साल मॉनसून शुरू होने के बाद पहली बार मंगलवार को तेनुघाट डैम के दो रेडियल गेट खोले गए. शाम 6 बजे तक दामोदर नदी स्थित तेनुघाट जलशय का पानी लगभग 854.25 फीट बढ़ने की संभावना जताई गई है, जिसे देखते हुए जलाशय के दो रेडियल गेट खोले गए हैं. बता दें कि जलाशय की क्षमता 865 फीट है, लेकिन वर्तमान में 852 फीट ही पानी रखा जाता है. 882 फीट खतरे की निशानी बताई गई है. इस संबंध में सिंचाई विभाग के कार्यपालक अभियंता रंजीत कुजूर ने बताया कि लगातार हो रही बारिश एवं डैम के पिछले … Read More