जम्मू कश्मीर में नई सरकार के शपथ ग्रहण से पहले रंग में भंग, कांग्रेस ने NC से कह दी ये दो टूक बात

Jammu Kashmir : जम्मू-कश्मीर में आज उमर अब्दुल्ला की नई कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह होने वाला है, जिसमें 10 मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना है. इस समारोह में कांग्रेस सहित INDIA ब्लॉक के कई प्रमुख नेता शामिल होंगे. लेकिन इससे पहले ही कांग्रेस ने अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है, जिससे राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. कांग्रेस का स्पष्ट बयान जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा के मंत्री पद की शपथ लेने की उम्मीदें थीं, लेकिन पार्टी ने साफ कर दिया है कि आज कोई भी कांग्रेस विधायक मंत्री पद की शपथ नहीं लेगा. कांग्रेस के … Read More

कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर, झारखंड में नए प्रमुखों की नियुक्ति की, महाराष्ट्र में भी बदलाव

नई दिल्ली: कांग्रेस हाईकमान ने जम्मू-कश्मीर और झारखंड में नए प्रमुखों के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव में उतरने का फैसला किया है, ताकि दोनों राज्यों में ज्यादा से ज्यादा चुनावी लाभ मिल सके. दोनों प्रदेशों की इकाइयों से मिले इनपुट के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी सहित हाईकमान ने जम्मू-कश्मीर और झारखंड में नए टीम प्रमुखों की नियुक्ति करने का फैसला किया है. जम्मू-कश्मीर में 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को तीन चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे. झारखंड में भी इस साल के अंत में महाराष्ट्र के साथ विधानसभा चुनाव होने की संभावना है. कांग्रेस ने … Read More