डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिका ने लगाया 40% तक का टैरिफ, कई देशों को भेजा सख्त संदेश

Johar Live Desk : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दुनिया को चौंका दिया है। उन्होंने 14 देशों पर भारी-भरकम टैरिफ लगाने की घोषणा की है, जो 1 अगस्त से लागू होंगे। ट्रंप ने साफ कहा कि जो देश अमेरिका के साथ व्यापार समझौता नहीं करेंगे, उन्हें हाई टैरिफ का सामना करना पड़ेगा। ट्रंप ने म्यांमार और लाओस पर 40 फीसदी, थाईलैंड और कंबोडिया पर 36 फीसदी, बांग्लादेश और सर्बिया पर 35 फीसदी, इंडोनेशिया पर 32 फीसदी और दक्षिण अफ्रीका व बोस्निया पर 30 फीसदी टैरिफ लगाने की घोषणा की है। वहीं, मलेशिया, कजाकिस्तान, जापान और दक्षिण कोरिया … Read More

विदेश मंत्री

ट्रंप के बयान पर भड़का ईरान, विदेश मंत्री ने बताया अपमानजनक

Johar Live Desk : ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने शनिवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हालिया टिप्पणियों को “अपमानजनक और अस्वीकार्य” बताया। दरअसल, ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर दावा किया था कि उन्होंने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को “बदसूरत और अपमानजनक मौत” से बचाया है। इस बयान के बाद ईरान की सरकार और जनता में काफी रोष देखने को मिला। विदेश मंत्री अराघची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर ट्रंप वास्तव में ईरान से कोई समझौता करना चाहते हैं, तो उन्हें सर्वोच्च नेता खामेनेई … Read More

युद्धविराम

ईरान ने इजराइल से युद्धविराम की पुष्टि की, अमेरिका की मध्यस्थता में हुआ समझौता

Tehran (Iran)/Tel Aviv (Israel) : ईरान और इजराइल के बीच पिछले 12 दिनों से जारी तनाव के बाद अब हालात शांत होने की दिशा में बढ़ते दिख रहे हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा युद्धविराम की घोषणा के कुछ ही घंटे बाद ईरान ने भी इजराइल के साथ युद्धविराम की पुष्टि कर दी है। हालांकि, इजराइल की ओर से अब तक कोई औपचारिक बयान नहीं आया है, लेकिन उसने ईरान द्वारा मंगलवार सुबह मिसाइलें दागने की पुष्टि की है। ईरानी मिसाइल हमले में कम से कम चार लोगों की मौत हुई है। अमेरिकी अखबार द न्यूयॉर्क टाइम्स ने इस … Read More

अमेरिका

अमेरिका ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर किया बड़ा हमला, ट्रंप ने दी जानकारी

America :  अमेरिका ने ईरान के प्रमुख परमाणु ठिकानों पर बड़ा हमला किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि यह हमला बी-2 स्टील्थ बॉम्बर विमानों की मदद से किया गया। हमले का उद्देश्य ईरान की परमाणु संवर्धन क्षमता को नष्ट करना था। #WATCH | US strikes Iran’s three nuclear facilities US President Donald Trump says, “Our objective was the destruction of Iran’s nuclear enrichment capacity and a stop to the nuclear threat posed by the world’s number one state sponsor of terror. Tonight, I can report to the… pic.twitter.com/KQdMgczaJo … Read More

मोदी

PM मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप ने 35 मिनट तक की बातचीत

New Delhi : PM नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच करीब 35 मिनट की फोन पर बातचीत हुई। यह बातचीत तब हुई जब पीएम मोदी जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद कनाडा से क्रोएशिया रवाना हो रहे थे। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने जानकारी दी कि जी7 सम्मेलन के दौरान दोनों नेताओं की मुलाकात तय थी, लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप को अचानक अमेरिका लौटना पड़ा, जिस कारण यह मुलाकात संभव नहीं हो सकी। इसके बाद ट्रंप के अनुरोध पर दोनों नेताओं ने फोन पर बातचीत की। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने प्रधानमंत्री @narendramodi और अमेरिकी … Read More

शेयर

कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन शेयर बाजार खुला लाल निशान पर

Mumbai : कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। बीएसई पर सेंसेक्स 268 अंकों की गिरावट के साथ 81,314.62 पर ओपन हुआ। वहीं, एनएसई पर निफ्टी 0.26 फीसदी की गिरावट के साथ 24,788.35 पर खुला। आज के कारोबार में ओएनजीसी, ट्रेंट, एशियन पेंट्स, टीसीएस और बजाज फाइनेंस जैसे शेयर लाभ में रहे। वहीं, एक्सिस बैंक, टाटा मोटर्स, जेएसडब्ल्यू स्टील, कोटक महिंद्रा बैंक और टाटा कंज्यूमर के शेयर नुकसान में रहे। मंगलवार को भी बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था। बीएसई सेंसेक्स 212 अंक टूटकर 81,583.30 पर और निफ्टी 0.37 फीसदी गिरकर 24,853.40 पर … Read More

ट्रंप

अमेरिका पर हमला हुआ तो ऐसा जवाब देंगे जो पहले कभी नहीं देखा होगा : ट्रंप

Johar Live Desk : ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध के माहौल में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को सख्त चेतावनी दी है। ट्रंप ने कहा कि इजरायल के ईरान पर किए गए हमलों में अमेरिका का कोई रोल नहीं है, लेकिन अगर ईरान ने अमेरिका पर हमला करने की कोशिश की, तो उसे ऐसा जवाब मिलेगा जो उसने पहले कभी नहीं देखा होगा। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका आसानी से ईरान और इजरायल के बीच समझौता करवा सकता है और इस संघर्ष को खत्म कर सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका दुनिया के … Read More

एलन

रूस ने एलन मस्क को दी राजनीतिक शरण की ऑफर

Johar Live Desk : अमेरिका के मशहूर अरबपति और टेक्नोलॉजी कंपनी टेस्ला के मालिक एलन मस्क इन दिनों पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से टकराव को लेकर चर्चा में हैं। कभी मस्क और ट्रंप बहुत करीबी माने जाते थे। मस्क ने ट्रंप को राष्ट्रपति बनाने के लिए फंडिंग की थी और प्रचार भी किया था। लेकिन ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के कुछ ही महीनों बाद दोनों के रिश्ते खराब हो गए। अब स्थिति यह है कि मस्क और ट्रंप एक-दूसरे पर सार्वजनिक रूप से तीखी टिप्पणियां कर रहे हैं। इसी बीच रूस ने मस्क को राजनीतिक शरण देने की पेशकश की … Read More

पाकिस्तान

पाकिस्तान जैसी है राहुल गांधी की भाषा, इनका बहिष्कार करना चाहिये : गिरिराज सिंह

Begusarai : भारत-पाक सीजफायर को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्थता का मुद्दा उठाकर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी लगातार केंद्र पर आरोप लगा रहे हैं और इस बीच शुक्रवार को वह बिहार दौरे पर रहेंगे. राहुल गांधी के बिहार दौरे को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने उन पर जोरदार तंज कसा है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भाषा पाकिस्तान जैसी है, जो पाकिस्तान कहता है राहुल गांधी उसमें अपना सुर मिलाते हैं. शुक्रवार को बेगुसराय में मीडिया से बातचीत के दौरान जब उनसे राहुल गांधी के बिहार दौरे को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने … Read More

टेस्ला

एलन मस्क और ट्रंप के बीच बढ़े विवाद से टेस्ला को झटका, शेयरों में भारी गिरावट

Johar Live Desk : टेस्ला के CEO एलन मस्क और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच चल रहे सार्वजनिक विवाद का सीधा असर कंपनी के शेयरों पर पड़ा है। गुरुवार को टेस्ला के शेयरों में 14.26% की भारी गिरावट दर्ज की गई और यह 284.70 डॉलर प्रति शेयर पर बंद हुए। इस गिरावट से टेस्ला के बाजार मूल्य में करीब 150 बिलियन डॉलर की कमी आ गई। विवाद की शुरुआत एलन मस्क की एक सोशल मीडिया पोस्ट से हुई, जिसमें उन्होंने ट्रंप के टैक्स बिल की आलोचना की। इसके जवाब में ट्रंप ने कहा कि मस्क इसलिए गुस्से … Read More