बिहारशरीफ

बिहारशरीफ में वोटर पर्ची बांटने को लेकर हंगामा, चार भाजपा कार्यकर्ता हिरासत में

Patna : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के मतदान के दौरान बिहारशरीफ के अंबेर क्षेत्र में गुरुवार को पर्ची बांटने को लेकर विवाद सामने आया। वार्ड 16 के बूथ 226 से 232 के पास पुलिस ने चार भाजपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। इस पर भाजपा प्रत्याशी डॉ. सुनील कुमार ने पुलिस पर आरजेडी समर्थक होने और जानबूझकर कार्यकर्ताओं को परेशान करने का आरोप लगाया। जानकारी के अनुसार, बिहार थाना के एसआई रवि कुमार ने चार कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया, जो मतदाताओं को वोटर स्लिप बांट रहे थे। डॉ. सुनील कुमार का कहना है कि एसआई रवि … Read More

नीतीश

नीतीश कैबिनेट का हो गया विस्तार, इन्होंने ली शपथ

Patna : राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के बाद बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने CM नीतीश कुमार दोनों डिप्टी CM और अन्य मंत्रियों ने राजभवन में आयोजित भोज में शामिल हुए. दरअसल, बिहार में लंबे समय से नीतीश कैबिनेट के विस्तार की चर्चा हो रही थी, और आखिरकार चुनाव से पहले नीतीश कैबिनेट का विस्तार हो गया. BJP के इन सात MLA ने ली शपथ राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने सभी सात विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई. BJP कोटे के सात विधायकों को नीतीश कैबिनेट में मंत्री के तौर … Read More

शील अस्पताल के आईसीयू में शराब पार्टी करते दो लोग गिरफ्तार, डॉक्टर फरार

बक्सर: बिहार में शराबबंदी के बावजूद, बक्सर के एक अस्पताल में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. शहर के चरित्रवन स्थित शील अस्पताल में शनिवार की देर रात नगर थाना पुलिस ने छापेमारी कर शराब की पार्टी कर रहे दो लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया. इस छापेमारी के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई, और पार्टी में शामिल अन्य लोग वहां से फरार हो गए. पुलिस ने इस मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है. गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई, दो लोग हिरासत में नगर थानाध्यक्ष को सूचना मिली थी कि शहर के चरित्रवन श्मशान मोड़ के पास … Read More

रिम्स के प्रभारी निदेशक हुए रिटायर, आई बैंक की स्थापना में निभाई थी अहम भूमिका

रांची: रिम्स प्रभारी निदेशक व नेत्र विभागाध्यक्ष प्रो डॉ राजीव कुमार गुप्ता 27 वर्षों के अपने कार्यकाल के पश्चात आज 31 जनवरी को रिटायर हो गए. बुधवार को नेत्र विभाग की ओर से ट्रॉमा सेंटर के सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें डॉक्टरों ने उनके साथ बिताए पल को साझा किया. वहीं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. साथ ही कहा कि रिम्स में आई बैंक की स्थापना में उनकी भूमिका अहम थी. जिससे कि आज दर्जनों लोग दूसरों की आंखों से इस दुनिया को देख पा रहे है. मौके पर डीन प्रो डॉ विद्यापति, अधीक्षक डॉ … Read More