जागरूकता और सावधानी से ही एड्स का खात्मा संभवः स्वास्थ्य मंत्री
रांचीः राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि राज्य में 15326 एड्स के मरीज हैं लेकिन लोगों को जागरूक और सावधान रहने की जरूरत है. तभी इसका खात्मा संभव है. झारखंड संस्थागत प्रसव में बढ़ोतरी हुई है. जबकि मातृ मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर में राष्ट्रीय औसत की तुलना में झारखंड में कमी आयी है. उक्त बातें स्वास्थ्य मंत्री ने शुक्रवार को विश्व एड्स दिवस पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के प्रेक्षागृह में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कही. उन्होंने कहा कि एड्स के खात्मे को लेकर राज्य सरकार पूरी तरह से संकल्पित है. … Read More