हाईकोर्ट

टेरर फंडिंग मामला: HC ने महेश अग्रवाल की याचिका को किया खारिज

Ranchi : टेरर फंडिंग मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने आधुनिक पावर कंपनी के तत्कालीन महाप्रबंधक महेश अग्रवाल की याचिका खारिज कर दी है। यह मामला चतरा के टंडवा स्थित मगध और आम्रपाली कोल परियोजनाओं से जुड़ा हुआ है। क्या था मामला? महेश अग्रवाल ने अपने खिलाफ आरोप तय (चार्जफ्रेम) किए जाने और विशेष एनआईए अदालत द्वारा डिस्चार्ज पिटीशन खारिज किए जाने के फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती दी थी। लेकिन हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने उनकी याचिका को खारिज कर दिया। इस मामले में 9 अप्रैल को फैसला सुरक्षित रखा गया था। एनआईए … Read More

टेंडर कमीशन घोटाला: निलंबित चीफ इंजीनियर के सहयोगियों की मुश्किलें बढ़ीं, डिस्चार्ज पिटीशन खारिज

रांची: टेंडर कमीशन घोटाले के मामले में निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के सहयोगी राम प्रकाश भाटिया और नीरज मित्तल की मुश्किलें बढ़ गई हैं. पीएमएलए (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की विशेष अदालत ने दोनों आरोपियों द्वारा दाखिल की गई डिस्चार्ज पिटीशन को खारिज कर दिया है. अदालत ने आरोपियों पर आरोप गठित करने के निर्णय को बरकरार रखा है. बता दें कि इस मामले में ईडी की पहली बड़ी कार्रवाई 21 फरवरी 2023 को हुई थी, जब निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के रांची, जमशेदपुर, पटना और दिल्ली समेत कई ठिकानों पर छापेमारी की गई थी. इस छापेमारी … Read More

पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की डिस्चार्ज पिटीशन पर सुनवाई, फैसला सुरक्षित

रांची: टेंडर कमीशन घोटाला मामले में पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की डिस्चार्ज पिटीशन पर पीएमएलए (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की विशेष कोर्ट में सुनवाई हुई. अदालत ने इस मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है. आरोपियों द्वारा खुद पर लगे आरोपों से मुक्त होने के लिए डिस्चार्ज पिटीशन दाखिल की गई थी. यह मामला टेंडर आवंटन में कमीशन लेने से संबंधित है, जिसमें कई प्रमुख आरोपियों पर आरोप गठित होने हैं. इससे पहले निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम और उनके परिवार तथा अन्य सहयोगियों की डिस्चार्ज पिटीशन खारिज की जा चुकी है. बता दें कि ईडी ने 15 … Read More