चलती ट्रेन की बेवजह खींची चेन, 102 यात्री को जाना पड़ा जेल
Kolkata : रेलवे में सुरक्षा और ट्रेनों की समयबद्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पूर्व रेलवे के हावड़ा मंडल की रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने अलार्म चेन पुलिंग (ACP) के दुरुपयोग के खिलाफ कड़ा अभियान शुरू किया है। 1 जून से 22 जून के बीच चलाए गए इस विशेष अभियान में आरपीएफ ने बिना वैध कारण के चेन खींचने वाले 102 यात्रियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त चोक्का रघुवीर के नेतृत्व में की गई। सभी आरोपियों पर रेलवे अधिनियम, 1989 की धारा 141 के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है। आरपीएफ अधिकारियों ने स्पष्ट … Read More