बारिश

झारखंड में बारिश से राहत, तापमान में 5 डिग्री तक की वृद्धि का अनुमान

Ranchi : झारखंड में बीते कुछ दिनों से जारी बारिश, वज्रपात और ओलावृष्टि से अब राहत मिलने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन अब कमजोर पड़ रहा है, जिसके चलते आज से राज्य में मौसम साफ और शुष्क रहेगा. राजधानी रांची में आज का मौसम साफ और सूखा रहने का अनुमान है. जहां अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है. यह स्थिति 24 अप्रैल तक बनी रह सकती है. इसी तरह, जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने … Read More

झारखंड

झारखंड में 20 अप्रैल तक येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार

Ranchi : झारखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के कई इलाकों में तेज हवाओं, वज्रपात और हल्की बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई है. जिसके कारण राजधानी रांची समेत कई जिलों में मौसम सुहाना बना हुआ है. मौसम विभाग ने आज यानी 18 अप्रैल को राज्य के कई हिस्सों में मेघ गर्जन, 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं और हल्की बारिश की संभावना जताई है. इसे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार बंगाल … Read More

झारखंड

आज झारखंड में बारिश, आंधी और वज्रपात का अलर्ट जारी, जानें अगले दो दिनों का मौसम अपडेट

Ranchi : बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र, पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के चलते झारखंड समेत देश के कई राज्यों में मौसम ने करवट ले ली है. राज्य के कई जिलों में पिछले एक सप्ताह से लगातार बारिश हो रही है, जिससे अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और मौसम खुशनुमा हो गया है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने झारखंड में 19 अप्रैल तक के लिए अलर्ट जारी किया है. इस दौरान तेज हवा, गरज-चमक के साथ बारिश और वज्रपात की आशंका जताई गई है. राजधानी रांची सहित कई इलाकों में तेज आंधी-तूफान का … Read More

बारिश

झारखंड में तेज हवाओं के साथ बारिश, वज्रपात का अलर्ट

Ranchi : रांची-बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने, पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण झारखंड के मौसम पर खासा असर पड़ा है. मंगलवार को राज्य के कई इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि हुई. कई इलाकों में आंधी भी चली है. इससे कई जिलों के अधिकतम तापमान में कमी आ गयी है. रांची में भी शाम में तेज हवा के साथ बारिश हुई. लगभग 10 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गयी. रांची सहित खूंटी के कई इलाकों में रुक-रुक कर बारिश होती रही. आज तेज हवाओं के झोंके, बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम … Read More

मौसम

झारखंड के 9 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जानें अगले तीन दिन कैसा रहेगा राज्य का मौसम

Ranchi : भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने झारखंड के 9 जिलों में तेज आंधी, झमाझम बारिश और वज्रपात की पूरी संभावना जताई है. इसके लिए मौसम विभाग ने राज्य के 9 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. जिन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, वे है- पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और जामताड़ा. इन इलाकों में लोगों को खास सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है, क्योंकि मौसम किसी भी वक्त रौद्र रूप धारण कर सकता है. इसके अलावा, राजधानी रांची समेत कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया … Read More

बारिश

झारखंड में इतने दिनों तक गरज के साथ होगा वज्रपात, मौसम विभाग का अलर्ट

Ranchi : झारखंड के कई जिलों में बारिश, वज्रपात और ओलावृष्टि के बाद अधिकतम तापमान में 4 डिग्री सेंटीग्रेड तक की गिरावट दर्ज की गयी है. बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र की वजह से उधर से झारखंड की ओर नमी वाली ठंडी हवाएं चल रहीं हैं. इसकी वजह से आने वाले 4-5 दिन तक झारखंड में मौसम ऐसा ही बना रहेगा. अलग-अलग जिलों में तेज हवाओं का झोंका चलेगा. कहीं-कहीं गरज के साथ वज्रपात होने की आशंका बनी रहेगी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मौसम केंद्र रांची के प्रमुख अभिषेक आनंद ने यह जानकारी दी … Read More

झारखंड

ईद और सरहुल के बाद झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, होगी झमाझम बारिश

Ranchi : झारखंड में इस समय चिलचिलाती गर्मी से लोग परेशान हैं, लेकिन राहत की खबर है. मौसम विभाग ने 2 और 3 अप्रैल को राज्य के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड के विभिन्न जिलों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. इसके अलावा कुछ इलाकों में आंधी-तूफान और तेज हवाओं की भी संभावना जताई गई है. कहां-कहां होगी बारिश? 2 अप्रैल : पलामू प्रमंडल के अंतर्गत लोहरदगा, लातेहार, पलामू, चतरा और गढ़वा जिलों में हल्की से मध्यम … Read More

जारी

रांची समेत इन जिलों में होगी गरज के साथ बारिश, अलर्ट जारी

Ranchi : झारखंड के लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली है, क्योंकि मौसम विभाग ने 20 से 23 मार्च तक राज्य में बारिश के आसार जताए हैं. इस दौरान गरज के साथ वज्रपात (बिजली गिरने) की भी संभावना है, जिसके कारण मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, इस बारिश से राजधानी रांची समेत कई जिलों में बादल छाए रहेंगे, और हल्की बूंदाबांदी हो सकती है. हालांकि, बारिश से तापमान में मामूली गिरावट देखने को मिलेगी, लेकिन उमस बढ़ने की संभावना भी है. बारिश का असर अगले चार दिनों तक रहेगा : 20, … Read More

बारिश

झारखंड में बारिश और ओलावृष्टि की आशंका, वज्रपात का अलर्ट

Ranchi : झारखंड में मौसम का मिजाज सोमवार को बदला-बदला सा रहा. पलामू समेत कई जिलों में झमाझम बारिश हुई, वहीं कई स्थानों पर आकाश में बादल छाए रहे. इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली. लेकिन, मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में फिर से मौसम में बदलाव आएगा. मौसम विभाग ने 19 से 21 मार्च तक राज्य के कई हिस्सों में मौसम के बदलाव की चेतावनी दी है. विभाग ने कहा है कि इस दौरान कई जिलों में ओलावृष्टि हो सकती है और गरज के साथ वज्रपात की भी संभावना जताई गई है. विभाग ने इसके मद्देनजर येलो … Read More

बारिश

झारखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 19 मार्च से बारिश की संभावना

Ranchi : झारखंड में तापमान में बढ़ोतरी के बीच, एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार, 17 मार्च यानी आज से आकाश में आंशिक बादल छाने लगेंगे, और 19 मार्च से राज्य में गरज के साथ बारिश की संभावना है, और यह 22 मार्च तक जारी रह सकता है. 17 से 22 मार्च तक बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि 17 और 18 मार्च को आकाश में आंशिक बादल रहेंगे, लेकिन इस दौरान मौसम शुष्क रहेगा. वहीं, 19 और 20 मार्च को दक्षिणी, उत्तर पश्चिमी और निकटवर्ती मध्य भाग में … Read More