TSUISL ने की गांधी घाट की सफाई, लोगों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

जमशेदपुर : टाटा स्टील यूआईएसएल ने स्वच्छ भारत मिशन की 9वीं वर्षगांठ और एसबीएम-यू 2.0 की दूसरी वर्षगांठ पर 15 सितंबर से 2 अक्टूबर स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा शुरू किया है. जिसके तहत टीएसयूआईएसएल ने गांधी घाट की सफाई 37वीं झारखंड बटालियन की एनसीसी टीम और एनजीओ के साथ मिलकर की. 400 से अधिक स्वयंसेवकों ने स्वच्छ जमशेदपुर शहर का संदेश देते हुए इस अभियान में भाग लिया. इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों को स्वच्छता के लिए प्रेरित करना है. साथ ही इंडियन स्वच्छता लीग (आईएसएल 2.0) में गौरवान्वित जमशेदपुर जगुआर के रूप में हमारे शहर का प्रतिनिधित्व करना है. … Read More