गुमला में झारखंड बंदी के चलते सभी दुकानें बंद
Gumla : सिरम टोली में सरना स्थल के पास फ्लाईओवर रैंप निर्माण और झारखंड सरकार की नई शराब नीति के विरोध में आदिवासी संगठनों ने आज झारखंड बंद का आह्वान किया है। इसका व्यापक असर गुमला में देखने को मिल रहा है, जहां सभी दुकानें बंद हैं और सड़कों पर सन्नाटा पसरा है। बंद समर्थक चौक-चौराहों पर टायर जलाकर हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ आक्रोश जता रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर आदिवासी विरोधी नीतियों का आरोप लगाया और कहा कि सरना स्थल पर रैंप निर्माण से उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। साथ ही, नई शराब नीति को … Read More