पीएम मोदी का झारखंड दौरा आज, 6 वंदे भारत ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी, राज्य को देंगे कई सौगात
रांची : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 15 सितंबर को झारखंड दौरे पर रहेंगे. सुबह करीब 10 बजे झारखंड के टाटानगर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर टाटानगर-पटना वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. इसके बाद सुबह लगभग 10:30 बजे, टाटानगर में 660 करोड़ रुपये से अधिक की रेल परियोजनाओं का शिलान्यास कर उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे. इन योजनाओं की रखेंगे आधारशिला पीएम मोदी देवघर जिले में मधुपुर बाईपास लाइन और हजारीबाग जिले में हजारीबाग टाउन कोचिंग डिपो की ऑनलाइन आधारशिला रखेंगे. मधुपुर बाईपास लाइन के पूरा होने के बाद हावड़ा-दिल्ली मेन लाइन पर ट्रेनों के रुकने की समस्या खत्म हो … Read More