ट्रेड

12 फरवरी को ठप पड़ेगा कोल्हान! लेबर कोड और निजीकरण के खिलाफ ट्रेड यूनियनों का बड़ा ऐलान

Jamshedpur : कोल्हान क्षेत्र में 12 फरवरी को प्रस्तावित देशव्यापी आम हड़ताल को लेकर ट्रेड यूनियनों ने कमर कस ली है। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच और स्वतंत्र क्षेत्रीय महासंघों के आह्वान पर होने वाली इस हड़ताल को सफल बनाने के लिए लगातार बैठकें और रणनीतिक चर्चा की जा रही है। किन मुद्दों पर हो रही है हड़ताल ट्रेड यूनियनों का कहना है कि यह हड़ताल श्रमिक विरोधी श्रम संहिताओं (लेबर कोड), जनविरोधी कानूनों और मजदूरों के अधिकारों पर हो रहे हमलों के खिलाफ है। इसके साथ ही आजीविका, लोकतांत्रिक अधिकारों में कटौती, अंतरराष्ट्रीय व्यापार समझौतों और तेजी से … Read More

FJCCI

 FJCCI चुनाव शुरू: रांची में 3985 मतदाता करेंगे 44 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला

Ranchi : फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) का बहुप्रतीक्षित चुनाव रविवार को शुरू हो गया है। सुबह से ही स्वर्णभूमि बैंक्वेट हॉल, डंगराटोली में वोटिंग को लेकर सदस्यों की भीड़ उमड़ रही है। मतदान शाम 5 बजे तक चलेगा। इसके बाद मतगणना होगी और आज ही परिणाम भी घोषित किए जाएंगे।  21 सीटों के लिए हो रही है वोटिंग इस बार कार्यकारिणी समिति की 21 सीटों के लिए 44 प्रत्याशी मैदान में हैं। कुल 56 नामांकन हुए थे, लेकिन 6 नाम वापस लिए गए। वहीं, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पद के लिए केवल 6 नामांकन आए, जिसके चलते … Read More

वंदे

चाकुलिया में बनेंगे वंदे भारत ट्रेन के कोच, 4000 से अधिक युवाओं को मिलेगा रोजगार

Jamshedpur : जमशेदपुर जिले के चाकुलिया प्रखंड में अब वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच तैयार होंगे। इसके लिए यहां एमएस वोल्टास रेल प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी एक बड़ी निर्माण इकाई स्थापित करने जा रही है। इस परियोजना पर लगभग 4000 करोड़ रुपये की लागत आएगी और इसका निर्माण 300 एकड़ से अधिक जमीन पर किया जाएगा। बुधवार को जमशेदपुर परिसदन में बहरागोड़ा के विधायक समीर कुमार मोहंती और कंपनी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर एवं सलाहकार विष्णु गर्ग के बीच एक अहम बैठक हुई, जिसमें अब तक की प्रगति और आगे की रणनीति पर चर्चा की गई। ईस्ट जोन की पहली वंदे … Read More

बीएसएल

बीएसएल विस्तारीकरण के लिए चलाया जाएगा महाहस्ताक्षर अभियान : अमित

Bokaro : बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) के विस्तारीकरण को जल्द शुरू कराने के लिए महाहस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। यह जानकारी भाजपा नेता अमित ने सोमवार को बोकारो सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता कर दी। अमित ने बताया कि बीएसएल की प्रस्तावित 2.5 मिलियन टन की विस्तारीकरण योजना में हो रहे विलंब के कारण यह अभियान शुरू किया जा रहा है। इसका उद्देश्य जनता के समर्थन को दर्शाना है। उन्होंने कहा कि बीएसएल का उत्पादन क्षमता 10 मिलियन टन करने का सपना बोकारोवासियों का है, जिसे केंद्र सरकार की राष्ट्रीय इस्पात नीति के तहत पहले 5 मिलियन से बढ़ाकर 7.5 मिलियन … Read More

CM हेमंत

CM हेमंत से जर्मन राजदूत फिलिप एकरमैन ने की मुलाकात, निवेश और विकास पर हुई चर्चा

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से बुधवार को भारत में जर्मनी के राजदूत फिलिप एकरमैन ने मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान जर्मन इकोनॉमी काउंसलर भी उपस्थित थे। जर्मन राजदूत ने झारखंड में खासकर कोयला खनन और कोल आधारित उद्योगों में सहयोग बढ़ाने की इच्छा जताई। उन्होंने कहा कि जर्मनी और झारखंड के बीच कोयला क्षेत्र में कई समानताएं हैं, ऐसे में जर्मनी झारखंड के साथ औद्योगिक विकास में भागीदारी को तैयार है। CM हेमंत ने राजदूत को झारखंड में औद्योगिक निवेश की संभावनाओं … Read More

अरवा

दो कंपनी झारखंड में करेंगे निवेश, 7 कंपनी के साथ चल रही है बातचीत : अरवा राजकमल

Ranchi : CM हेमंत सोरेन के साथ स्पेन और स्वीडन दौरा पर गये डेलिगेट ने लौटने के बाद आज यानी सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस किया। कांफ्रेंस में मुख्य रूप से उद्योग विभाग के सचिव अरवा राजकमल ने बताया कि CM के नेतृत्व में स्पेन और स्वीडन के कई बड़े कंपनियों के साथ बातचीत की गई। दौरे का फायदा यह हुआ कि दो कंपनी झारखंड में निवेश करने को तैयार हैं। वहीं, सात कंपनियों के साथ बातचीत चल रही है। स्पेन की कंपनी फिरा डे बार्सिलोना करीब 170 मिलियन यूरो का निवेश करेगी। वहीं, टेसला ग्रुप करीब 150 मिलियन यूरो इंवेस्ट … Read More