पीएम मोदी की रैली से पहले जम्मू-कश्मीर में दो जगह मुठभेड़, बारामूला में 3 आतंकी हुए ढेर

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज 14 सितंबर को प्रस्तावित रैली से पहले सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच दो प्रमुख स्थलों पर मुठभेड़ चल रही है. बारामूला में बीती रात से जारी मुठभेड़ में तीन आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है, जबकि किश्तवाड़ में कल दो जवान शहीद हो गए और दो अन्य घायल भी हुए हैं. दोनों जगहों पर सेना और पुलिस द्वारा संयुक्त ऑपरेशन जारी है. बारामूला में मुठभेड़ की स्थिति बारामूला जिले के क्रेरी के चक टापर इलाके में शुक्रवार रात करीब 11 बजे मुठभेड़ शुरू हुई थी. ऑपरेशन रात भर जारी … Read More