“योग करें

“योग करें, निरोग रहें” यह सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक पद्धति है : नीलकंठ सिंह मुंडा

Khunti : भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय खूंटी में शनिवार को 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष काशीनाथ महतो, संजय साहू, बिनोद नाग, कंचन सिंह, विजय गंझू सहित कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक योगाभ्यास से हुई, जिसके पश्चात योग के महत्व पर चर्चा की गई। पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने अपने संबोधन में कहा, “योग करें, निरोग रहें” यह सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक पद्धति है। उन्होंने कहा कि … Read More

गिरिडीह

गिरिडीह के नए DC रामनिवास यादव ने पदभार संभालते ही लगाया जनता दरबार, कई मामलों को ऑन द स्पॉट किया SOLVE

Giridih : गिरिडीह के नए DC रामनिवास यादव ने मंगलवार को पदभार ग्रहण करते ही जनता दरबार लगाकर जिलेवासियों की समस्याएं सुनीं। अपने कार्यालय में आयोजित इस जनता दरबार में उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों से आए दर्जनों लोगों से मुलाकात की और उनकी व्यक्तिगत एवं सामाजिक समस्याओं से अवगत हुए। DC रामनिवास यादव ने मौके पर कई मामलों का तुरंत समाधान किया, जबकि कई आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को अग्रसित कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। जनता दरबार में राजस्व, स्वास्थ्य, पेंशन, राशन और पेयजल से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। DC यादव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि … Read More

राष्ट्रीय जनता दल का कार्यकर्ता सम्मेलन और सदस्यता अभियान का सफल आयोजन

पाकुड़: पाकुड़ शहर के धनुषपूजा स्थित राष्ट्रीय जनता दल (राजद) जिला कार्यालय में एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन सह सदस्यता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता और मंच संचालन पार्टी के जिला सचिव श्रवण कुमार भगत ने किया. इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष महावीर कुमार मड़ैया उपस्थित हुए. जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राजद का लक्ष्य क्षेत्र के वंचित लोगों को मुख्य धारा में लाना है, और यही सिद्धांत पार्टी की नींव है. उन्होंने याद दिलाया कि 1994 में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद … Read More

साहिबगंज भाजपा जिला अध्यक्ष उज्ज्वल मंडल कार्यकर्ताओं से बोले, कदम से कदम मिलाकर चलेंगे साथ

साहिबगंज: जिला कार्यालय साहिबगंज में भाजपा जिला संगठन की ओर से कार्यक्रम आयोजित कर नव मनोनीत जिला अध्यक्ष उज्ज्वल मंडल का भव्य स्वागत किया गया. स्वागत समारोह का उद्घाटन राजमहल लोकसभा प्रभारी राकेश प्रसाद, राजमहल विधायक अनंत ओझा, पार्टी के जिला अध्यक्ष उज्ज्वल मंडल, पूर्व जिला अध्यक्ष राम दरस यादव, पार्टी के साहिबगंज प्रभारी अनुज कुमार समेत अन्य ने बारी-बारी से दीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर पार्टी के वरीय पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के द्वारा नव मनोनीत जिला अध्यक्ष उज्ज्वल मंडल का फूल माला पहनकर स्वागत किया गया. वहीं जिला अध्यक्ष उज्ज्वल मंडल ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया. … Read More