Jammu & Kashmir : कुलगाम में 5 दहशतगर्द ढेर, 2 जवान घायल; सुरक्षाबलों व आतंकियों के बीच जारी है मुठभेड़

Jammu & Kashmir : जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में गुरुवार तड़के सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई, जिसमें सेना के जवानों ने पांच आतंकियों को ढेर कर दिया. सेना के अधिकारियों ने इस मुठभेड़ में पांच आतंकवादियों के मारे जाने की पुष्टि की है. इस संबंध में भारतीय सेना की चिनार कोर ने अपने आधिकारिक एक्स पर कहा कि कुलगाम के कादर में चल रहे ऑपरेशन में सुरक्षा बलों ने पांच आतंकवादियों को मार गिराया है. मुठभेड़ के दौरान दो सैनिक घायल हो गए हैं और उन्हें चिकित्सा देखभाल के लिए ले जाया गया है. देर रात … Read More

दम घुटने से गई 6 लोगों की जान, 3-4 साल के मासूम बच्चे भी नहीं बच पाए

Massive Fire Jammu:  जम्मू-कश्मीर के कठुआ से एक बेहद दुखभरी खबर है, जहां एक घर में लगी भीषण आग के कारण दम घुटने से 6 लोगों की मौत हो गई है. वहीं, अगलगी में झुलसकर चार लोग बेसुध पड़े हुए हैं. इन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, अगलगी के कारण का खबर लिखे जाने तक खुलासा नहीं हो पाया है. क्या है पूरा मामला प्राप्त जानकारी के अनुसार, कठुआ के शिवा नगर में सेवानिवृति डीएसपी अवतार कृष्ण पुत्र केशव रैना (81) के घर देर रात आग लग गई. इस दौरान घर में सो रहे छह … Read More

सेना ने जम्मू में एलओसी पर पाकिस्तानी घुसपैठिये को दबोचा, पुंछ से भारत में घुस रहा था

जम्मू : जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास सेना के जवानों ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिये को हिरासत में लिया है. हिरासत में लिये गए घुसपैठिये की पहचान 18 वर्षीय मोहम्मद सादिक के रूप में की गयी है.  अधिकारियों ने बताया कि घुसपैठिये से पूछताछ की जा रही है. क्या कहती है सेना आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि सतर्क सेना के जवानों ने बीती रात एक घुसपैठिये को उस समय पकड़ा, जब वह नियंत्रण रेखा पार करके पुंछ के सीमावर्ती गांव नूरकोट से भारतीय क्षेत्र में घुसने की कोशिश कर रहा था. प्रारंभिक पूछताछ से … Read More

जम्मू-कश्मीर के लंगेट में मिला विस्फोटक, सुरक्षा बलों ने नष्ट कर बड़ी घटना टाली

कुपवाड़ा: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के लंगेट इलाके में सुरक्षा बलों ने बुधवार को एक संदिग्ध विस्फोटक वस्तु को नष्ट कर एक संभावित बड़ी घटना को टाल दिया. यह कार्रवाई पुलिस और सेना की स्थानीय राष्ट्रीय राइफल्स की संयुक्त टीम द्वारा की गई. संदिग्ध विस्फोटक बरामद बारामूला-हंदवाड़ा मार्ग पर एक संदिग्ध वस्तु का पता चलने के बाद तुरंत बम निरोधक दस्ते (BDS) को मौके पर बुलाया गया. एहतियात के तौर पर यातायात रोक दिया गया और नियंत्रित विस्फोट के माध्यम से विस्फोटक को नष्ट कर दिया गया. इसके बाद मार्ग पर यातायात को सामान्य कर दिया गया. हाईवे पर बढ़ी … Read More

जम्मू कश्मीर में गोली लगने से दो पुलिसकर्मियों की गई जान, एके-47 का हुआ इस्तेमाल

उधमपुर :  जम्मू कश्मीर के उधमपुर से एक बुरी खबर है, जहां सोपोर के दो पुलिसकर्मियों की गोली लगने से मौत हो गई है. सुबह करीब 6:30 बजे पुलिस स्टेशन रैंबल को सूचना मिली कि विभागीय वाहन में एसटीसी तलवाड़ा की ओर जा रहे दो पुलिसकर्मियों की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई. शुरुआती जांच से पता चला है कि यह मामला सहकर्मी द्वारा गोली मारने और आत्महत्या का है.  फिलहाल, घटनास्थल पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पहुंच गए हैं और मामले की तहकीकात की जा रही है. वैन में मिले दोनों शव पुलिस ने बताया कि घटना … Read More

डीएवी के लाल ने दिल्ली में लहराया परचम, पाकुड़ में जोरदार स्वागत

पाकुड़: डीएवी पब्लिक स्कूल पाकुड़ के अष्टम वर्ग के छात्र मनोज सोरेन ने दिल्ली में आयोजित डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया और गोल्ड मेडल जीतकर विद्यालय, शहर और प्रांत का नाम रोशन किया. यह प्रतियोगिता भारत सरकार के स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त थी, जिसमें देशभर के लगभग 500 विद्यालयों के प्रतिभागियों ने भाग लिया. मनोज ने 100 मीटर रेस में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पहले स्थान पर आकर गोल्ड मेडल हासिल किया. 1 से 5 दिसंबर तक दिल्ली के खेलगांव में आयोजित इस प्रतियोगिता में जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तर … Read More

आज का मौसम: अलर्ट, रांची समेत झारखंड में बढ़ी ठंड और धुंध, पहाड़ी इलाकों में होगी बर्फबारी

रांची: झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के अन्य जिलों में इन दिनों सुबह की शुरुआत धुंध और कोहरे की चादर के साथ हो रही है. ठंड ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है, और कोहरे के साथ मौसम ठंडा बना हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार, 4 दिसंबर तक राज्य में मौसम शुष्क रहेगा और सुबह के समय धुंध छाई रहेगी. इसके बाद, आसमान में आंशिक बादल भी दिखाई दे सकते हैं. मौसम विभाग ने आज शुक्रवार 29 नवंबर के लिए मौसम का अलर्ट जारी किया है. विभाग के मुताबिक पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी भागों तक अब ठंड … Read More

Vote Day : राज्यपाल संतोष गंगवार ने एटीआई बूथ पर डाला वोट, झारखंडवासियों से की यह अपील

Vote Day: झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान आज शुरू हो गया है. रांची में स्थित एटीआई मतदान केंद्र पर झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. वोट डालने के बाद राज्यपाल ने राज्य के सभी मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की. लोकतंत्र में भागीदारी का लगातार बढ़ रहा उत्साह राज्यपाल संतोष गंगवार ने मतदान के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि देश भर में मतदान प्रतिशत में लगातार वृद्धि हो रही है, जो लोकतंत्र के प्रति बढ़ती जनता की भागीदारी को दर्शाता है. उन्होंने विशेष … Read More

जम्मू-कश्मीर: सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच कुपवाड़ा में मुठभेड़

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के नागमर्ग वन क्षेत्र में मंगलवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई. जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है और माना जा रहा है कि दो आतंकवादी फंसे हुए हैं. यह मुठभेड़ उस समय शुरू हुई जब नागमर्ग वन क्षेत्र के ऊपरी इलाकों से गोलियों की आवाजें सुनी गईं. सुरक्षा बलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है और आतंकवादियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं. बता दें कि इससे पहले, रविवार को जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के एक दूरदराज जंगली इलाके में आतंकवादियों … Read More

सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, ऑपरेशन जारी

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के बाहरी इलाके में आज रविवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई. कश्मीर पुलिस ने बताया कि यह मुठभेड़ श्रीनगर के ज़बरवान वन क्षेत्र में तब शुरू हुई, जब सुरक्षाबलों को आतंकवादियों की मौजूदगी को लेकर विशेष खुफिया जानकारी मिली. जानकारी के बाद पुलिस और सुरक्षाबलों ने संयुक्त रूप से इस इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया. जैसे ही सुरक्षाबल एक विशेष स्थान पर पहुंचे, वहां छिपे हुए आतंकवादियों ने ऑटोमेटिक हथियारों से फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी फायरिंग की. पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ अभी भी जारी … Read More