लैंड

इन नेताओं को लैंड स्कैम मामले में सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत

Ranchi : लैंड स्कैम के आरोप में जेल में बंद नेता अंतु तिर्की, अफसर अली, इरशाद अख्तर और मोहम्मद इरशाद को 29 मई को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। शीर्ष अदालत ने सभी आरोपियों को बेल दे दी है। जानकारी के अनुसार, सभी आरोपियों ने पहले रांची की PMLA विशेष कोर्ट और हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी, लेकिन दोनों कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद सभी ने सुप्रीम कोर्ट में पुनः याचिका लगाई, जहां उन्हें राहत मिली। यह मामला लैंड स्कैम से जुड़ा हुआ है, जिसमें आरोपियों पर बड़ी रकम के भ्रष्टाचार … Read More

फंडिंग

टेरर फंडिंग मामले में PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप के सहयोगी अरुण गोप को मिली जमानत

Ranchi : PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप से जुड़े टेरर फंडिंग मामले में सह अभियुक्त रहे अरुण गोप की जमानत याचिका की सुनाई झारखंड हाई कोर्ट में हुई. मामले में कोर्ट ने अरुण गोप को राहत देते हुए जमानत दे दी. प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता निरंजन कुमार ने पैरवी की.बता दें कि एनआईए के विशेष न्यायाधीश की अदालत में यह मामला ट्रायल पर है और अभियुक्त अरुण गोप करीब 7 वर्षों से जेल में बंद है. जहां एनआईए कोर्ट में ट्रायल के दौरान 120 गवाहों को प्रस्तुत किया जा चुका है. क्या है मामला : नोटबंदी के बाद बेड़ो पुलिस … Read More

बाहुबली

बाहुबली पूर्व विधायक की बेल रिजेक्ट

Mokama : पूर्व विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह फिलहाल बेऊर जेल में ही बंद हैं. उनकी रिहाई पर आज 30 जनवरी को पटना के सिविल कोर्ट में अहम सुनवाई हुई, जहां उनकी जमानत याचिका अदालत द्वारा खारिज कर दी गई. बता दें कि अनंत सिंह मोकामा गोलीकांड में 24 जनवरी से ही बेऊर जेल में बंद हैं.  वहीं, सोनू भी फिलहाल जेल में ही बंद है. जबकि पुलिस को मोनू की तलाश है. मोकामा के बाहुबली नेता और सोनू-मोनू गैंग के बीच गोलीबारी हुई थी. कोर्ट ने क्यों खारिज कर दी जमानता याचिका जानकारी के अनुसार, मोकामा में हुए … Read More

पूजा सिंघल की जमानत याचिका पर 13 दिसंबर को होगी झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई

रांची: निलंबित आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल की जमानत याचिका पर आज झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को इस मामले में ट्रायल की स्थिति से अवगत कराने का निर्देश दिया. अदालत ने पूजा सिंघल की जमानत याचिका पर अगली सुनवाई 13 दिसंबर को निर्धारित की है. यह मामला पीएमएलए (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) से जुड़ा हुआ है, जिसमें रांची की विशेष अदालत ने 26 सितंबर को पूजा सिंघल की जमानत याचिका खारिज कर दी थी. ईडी ने 5 मई 2022 को पूजा सिंघल से जुड़े 25 ठिकानों … Read More

छवि रंजन को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

रांची: रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन सेना की कब्जे वाली जमीन की खरीद-बिक्री में मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में दोषी पाए गए हैं. ईडी की विशेष कोर्ट और झारखंड हाईकोर्ट ने उन्हें जमानत देने से इनकार कर दिया, जिसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था. लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका भी खारिज कर दी. बता दें कि छवि रंजन को पहले चेशायर होम रोड स्थित जमीन मामले में झारखंड हाईकोर्ट से जमानत मिल चुकी है. इससे पहले ईडी ने 5 अप्रैल को उन्हें गिरफ्तार किया था, जब वह रांची के डीसी थे. उनके कार्यकाल में … Read More

निलंबित आईएएस पूजा सिंघल की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी, कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित

रांची:  बैंकिंग और वित्तीय अनियमितता के आरोपों का सामना कर रही निलंबित आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल की जमानत याचिका पर शुक्रवार को पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत में सुनवाई हुई. ईडी और बचाव पक्ष की ओर से बहस पूरी होने के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है. ईडी की ओर से विशेष लोक अभियोजक आतिश कुमार ने तर्क प्रस्तुत किए, जबकि पूजा सिंघल की ओर से अधिवक्ता विक्रांत सिन्हा ने अपनी बात रखी. बता दें कि ईडी ने 5 मई, 2022 को पूजा सिंघल और अन्य के 25 ठिकानों पर छापेमारी की थी, जिसमें … Read More

अवैध खनन मामले में पंकज मिश्रा को नहीं मिली जमानत

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा को 1250 करोड़ रुपये के अवैध खनन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राहत नहीं मिली है. पीएमएलए (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की विशेष कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया है. बता दें कि पंकज मिश्रा ने 17 अगस्त को जमानत की याचिका दाखिल की थी, लेकिन अदालत ने इसे स्वीकार नहीं किया. पंकज मिश्रा को ईडी ने 19 जुलाई 2022 को अवैध खनन से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी के बाद से वे जेल में बंद हैं. विशेष कोर्ट ने जमानत याचिका … Read More

सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर सुनवाई पांच सितंबर तक स्थगित की

नयी दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से दाखिल जमानत याचिका और कथित आबकारी नीति घोटाले में केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई)द्वारा गिरफ्तार किए जाने को चुनौती देने वाली उनकी याचिका पर सुनवाई पांच सितंबर तक के लिए स्थगित कर दी. न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति उज्ज्वल भुइयां की पीठ ने सीबीआई को मामले में जवाबी हलफनामा दाखिल करने की अनुमति दी तथा केजरीवाल को जवाब दाखिल करने के लिए दो दिन का समय दिया केजरीवाल की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक सिंघवी ने कहा कि सीबीआई ने केवल एक याचिका पर जवाबी हलफनामा दायर किया है … Read More

टेंडर कमीशन घोटाले के आरोपी पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की जमानत याचिका पर रांची PMLA कोर्ट में सुनवाई, ED ने विरोध किया

आलमगीर आलम: टेंडर कमीशन घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की जमानत पर रांची के PMLA कोर्ट में सुनवाई हुई. बुधवार को आलमगीर आलम की ओर से बहस पूरी कर ली गई थी। आज ED की ओर से बहस की गई। बहस के दौरान ईडी ने आलमगीर आलम को पूरे घोटाले का मास्टरमाइंड बताते हुए जमानत याचिका का विरोध किया। दोनों पक्षों की बहस पूरी सुनने के बाद अदालत ने बेल पिटिशन पर फैसला सुरक्षित रख लिया है। बता दें कि 18 जुलाई को आलमगीर आलम ने याचिका दाखिल कर जमानत की गुहार लगाई थी. … Read More

पटना हाईकोर्ट से अनंत सिंह को मिला बड़ा झटका, जमानत याचिका खारिज, 4 जुलाई को होगी अगली सुनवाई

पटनाः 15 दिनों की पैरोल पर रिहा मोकामा के  पूर्व विधायक अनंत सिंह की नियमित जमानत याचिका हाई कोर्ट में खारिज हो गई है. जस्टिस एन के पांडेय की एकल पीठ ने अनंत के आपराधिक इतिहास का हवाला देते हुए नियमित जमानत की याचिका खारिज कर दी. मामला आर्म्स एक्ट से जुड़ा है, जिसमें आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-ए), 26(2)/35 के अंतर्गत निचली अदालत ने दस वर्ष की कठोर कारावास की सजा के साथ ही आर्म्स एक्ट की ही धारा 25(1-ए)/35 के तहत 20,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया था. बता दें कि मोकामा के पूर्व विधायक बाहुबली अनंत सिंह 15 … Read More