बिहार

बिहार चुनाव 2025: NDA 191 सीटों पर आगे, लालू के दोनों लाल पीछे

Patna : बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे साफ होने लगे हैं। 243 सीटों के रुझान में NDA अब तक 191 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि महागठबंधन केवल 48 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। इस बार सबसे बड़ा फायदा JDU को हुआ है। पिछली बार केवल 43 सीटों पर सिमटी JDU इस बार 84 सीटों के साथ बिहार की सबसे बड़ी पार्टी बनती दिख रही है। इससे नीतीश कुमार की फिर से सरकार बनने की संभावना मजबूत हो गई है। बड़े चेहरों की बात करें तो राघोपुर से तेजस्वी यादव NDA उम्मीदवार सतीश यादव से पीछे चल रहे … Read More

जनसुराज

जनसुराज पार्टी में शामिल हुए कई बड़े नेता, प्रशांत किशोर ने की CM नीतीश पर टिप्पणी

Patna : जनसुराज पार्टी ने आज पटना के बेली रोड स्थित शेखपुरा हाउस में एक बड़ा मिलन समारोह आयोजित किया। इस मौके पर पार्टी के सूत्रधार और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी पार्टी जदयू पर बड़ी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि नवंबर के बाद जदयू के सभी नेता और कार्यकर्ता जनसुराज में शामिल होंगे। प्रशांत ने तंज कसते हुए कहा कि नीतीश कुमार अब पीले रंग की बस में घूम रहे हैं और उनके पोस्टर भी पीले रंग के हैं, जो जनसुराज की ओर इशारा करते हैं। प्रशांत किशोर ने कहा, “हम किसी … Read More

प्रशांत किशोर

प्रशांत किशोर की रैली में ‘बिरयानी’ पर टूट पड़े लोग, हंगामे के चलते बिगड़ गई व्यवस्था…VIDEO वायरल

Bihar : बिहार के बहादुरगंज में प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी की “बदलाव सभा” का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लोग बिरयानी खाने के लिए धक्का-मुक्की करते नजर आ रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सभा में बड़ी संख्या में लोगों को बुलाया गया था और बिरयानी भी व्यवस्था में शामिल थी. इस दौरान जैसे ही बिरयानी की खुशबू फैली, लोग भाषण भूलकर खाने पर टूट पड़े. लेकिन कार्यक्रम उस समय बेकाबू हो गया जब लोग खाने के लिए लाइन तोड़कर अंदर घुस गए और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. प्रशांत किशोर मंच पर बोलने … Read More

BPSC

BPSC 70वीं PT परीक्षा को लेकर विरोध जारी, अभ्यर्थियों ने फिर किया प्रदर्शन

Patna : BPSC 70वीं PT परीक्षा को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. आज भी हजारों अभ्यर्थी फिर से सड़कों पर उतरे और गर्दनीबाग में प्रदर्शन किया. वहीं, भिखना पहाड़ी में अभ्यर्थियों ने ‘CM साहब चुप्पी तोड़ो’ के बैनर के साथ प्रदर्शन किया, जिसमें परीक्षा रद्द करने और री-एग्जाम की मांग की जा रही है. अभ्यर्थियों का आरोप है कि परीक्षा में धांधली हुई है और आयोग ने गलत उत्तरों को भी सही माना है. प्रदर्शनकारियों का आरोप अभ्यर्थियों का कहना है कि BPSC द्वारा आयोजित इस परीक्षा में बहुत सारी अनियमितताएं हुई हैं, जिसके चलते उन्हें … Read More

प्रशांत

प्रशांत किशोर अस्पताल में भर्ती, नहीं खा रहे हैं खाना

Patna : BPSC अभ्यर्थियों को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर पटना में आमरण-अनशन कर रहे प्रशांत किशोर की तबीयत खराब हो गई है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इससे पहले आज 7 जनवरी की सुबह मेडिकल टीम पहुंची और जांच के बाद प्रशांत किशोर को भर्ती करने की सलाह दी. मेदांता अस्पताल के डॉ अजीत प्रधान अपनी टीम के साथ पहुंचे थे. इसके बाद एंबुलेंस से प्रशांत किशोर को भर्ती करने के लिए मेदांता अस्पताल भेजा गया. बता दें कि BPSC अभ्यर्थियों के साथ जनसुराज पार्टी के सुप्रीमो पिछले दो जनवरी से ही आंदोलन कर रहे … Read More