चोरी

रात के अंधेरे में घर में घुसे चोर, फिर जो कुछ किया… जानें

Jamshedpur : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के बजरंगनगर में देर रात चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। स्वर्गीय गणेश शर्मा के घर में घुसे अज्ञात चोरों ने करीब 5 लाख रुपये के मोबाइल फोन, सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चुरा ली। यह घटना शनिवार रात 1:30 बजे से 4 बजे के बीच की बताई जा रही है। उस वक्त परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने कमरों में सो रहे थे। सुबह जब घर के लोग जागे तो सारा सामान बिखरा देख हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही गोलमुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। गणेश … Read More

टेल्को

टेल्को कॉलोनी में चोरी, लाखों के गहने और नकदी लेकर उड़े चोर

Jamshedpur : जमशेदपुर में टेल्को थाना क्षेत्र के टेल्को कॉलोनी में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला रोड नंबर-20 स्थित क्वार्टर नंबर 2/8 का है, जहां देर रात चोरों ने पीछे के गेट की कुंडी तोड़कर घर में घुसकर बड़ी चोरी को अंजाम दिया। चोरों ने घर की दो अलमारियों को तोड़कर करीब 40 हजार रुपये नकद और लाखों रुपये के सोने-चांदी के गहने चुरा लिए। इसके अलावा चोर एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और कई जरूरी दस्तावेज भी साथ ले गए। घटना की जानकारी घर के मालिक राजीव कुमार दास ने टेल्को थाना को … Read More

चाईबासा

चाईबासा के मेडिकल स्टोर में सेंधमारी, लाखों के माल पर हाथ साफ

Chaibasa : चाईबासा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत महुलसाई में स्थित कमला मेडिकल स्टोर में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने मेडिकल स्टोर संचालक डॉ. आनंद कुमार महतो की दुकान का ताला तोड़कर दराज में रखे लाखों रुपये नकद, मोबाइल फोन और चेक बुक चोरी कर ली। डॉ. महतो के अनुसार, गुरुवार रात इलाके में भारी बारिश हो रही थी, बिजली गुल थी और इनवर्टर भी काम नहीं कर रहा था। ऐसे में उन्होंने शाम करीब 7 बजे दुकान बंद कर हरिगुटू स्थित अपने आवास के लिए रवाना हो गए। शुक्रवार सुबह जब वे दुकान … Read More

जेवर

राजधानी के इस जेवर दुकान में सेंधमारी… देखें वीडियो

Ranchi : रांची के पिठोरिया थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने एक जेवर दुकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के गहनों की चोरी कर ली। यह घटना बुधवार देर रात की है, जब भारी बारिश का फायदा उठाकर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने रणधीर कॉम्प्लेक्स स्थित सचित ज्वेलर्स में सेंधमारी की। खास बात यह रही कि चोरों ने सीधे दुकान का शटर काटने के बजाय, जेवर दुकान से सटी एक जूता दुकान की दीवार को तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद उन्होंने शो-केस और रिपेयरिंग में आये गहनों को चुरा लिया। पिठोरिया थाना प्रभारी … Read More

भैंस

ओड़िसा के कारोबारी से सिमडेगा में छिनतई, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Simdega : सिमडेगा थाना क्षेत्र में भैंस खरीदने आए एक व्यापारी से 18,000 रुपये की छिनतई का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नामजद आरोपी चरकू साव उर्फ अजय कुमार साव को गिरफ्तार कर लिया है। इस बात की जानकारी सिमडेगा SP ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से दी। उन्होंने बताया कि उड़ीसा के रहने वाले पीड़ित रिमीश मिंज ने 04 जून को सिमडेगा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। अपनी शिकायत के माध्यम से उन्होंने बताया था कि वे सिमडेगा में भैंस (काड़ा) खरीदने आए थे, इसी दौरान सायपुर निवासी … Read More

मानगो

मानगो के इस फ्लैट में लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Jamshedpur : जमशेदपुर में मानगो थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित अशोका टॉवर के पास एक फ्लैट में बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। फ्लैट के मालिक मनोज पाठक अपने परिवार के साथ एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बोकारो गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने फ्लैट का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। परिवार जब मंगलवार देर रात घर लौटा, तो देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। घर के अंदर जाकर पता चला कि अलमारी में रखे नकदी और गहने गायब हैं। घटना की सूचना मिलते ही मानगो पुलिस … Read More

अपार्टमेंट

अपार्टमेंट के दो फ्लैटों में लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Jamshedpur : जमशेदपुर में मानगो थाना क्षेत्र के आजादनगर रोड नंबर तीन स्थित जाहिद अपार्टमेंट में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। सोमवार को अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 301 और 401 में चोरों ने लाखों के सोने के गहनों और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। अनुमान है कि 3 से 4 लाख रुपये की चोरी हुई है। घटना के समय दोनों फ्लैटों में कोई नहीं था, जिससे चोरों को वारदात को अंजाम देने का पूरा मौका मिला। फ्लैट नंबर 402 का ताला भी तोड़ने की कोशिश की गई, लेकिन चोर सफल नहीं हो सके। चोरी का खुलासा तब … Read More

JDU

JDU नेता के घर सेंधमारी, लाखों का माल गायब

Muzaffarpur : मुजफ्फरपुर जिले में एक बार फिर बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है. इस बार चोरी का शिकार जनता दल यूनाइटेड (JDU) के प्रदेश सचिव कुमारेश्वर हुए है. चोरों ने उनके फ्लैट से करीब 10 लाख रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया. यह फ्लैट ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के पास संजय सिनेमा बटलर रोड में स्थित है. घटना को बीती देर रात अंजाम दिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार JDU नेता कुमारेश्वर और उनकी पत्नी रात 12 बजे भोजन के बाद सोने चले गए थे. सुबह जब वे उठे तो घर का एक कमरा बाहर से … Read More

फ्रिज

फ्रिज साफ करने के बहाने घर में घुसा और महिला के साथ कर दिया ये कांड

Jamshedpur : जमशेदपुर से एक चौका देने वाली घटना सामने आयी है। जहां मंगलवार की सुबह एक महिला को अकेला पाकर बदमाश ने फ्रिज साफ करने के बहाने घर में घुस गया। इसके बाद स्प्रे से महिला को बेहोश कर उसके हाथ से सोने के कंगन लूट लिए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। यह मामला जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र के प्रेम कुंज कॉलोनी का है। फिलहाल मामले में पुलिस छानबीन कर रही है। क्या है मामला : बागबेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत हरहरगुट्टू मेन रोड स्थित प्रेमकुंज कॉलोनी में मंगलवार सुबह फ्रिज की सफाई करने के … Read More

ज्वेलरी शॉप में चोरी, 4-5 लाख के गहने गायब

रांची: घाघरा थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित मां जगदंबा ज्वेलर्स में शटर तोड़कर चोरों ने करीब 4-5 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के गहनों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया. घटना के बाद व्यापारियों और स्थानीय लोगों में भय और रोष का माहौल बन गया है. चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस दुकान मालिक जितेंद्र सोनी को सुबह इस चोरी की सूचना दी गई. सूचना मिलते ही घागरा थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी. एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की गहन छानबीन शुरू की. पुलिस ने … Read More