रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री को हटाने की मांग, चुनाव आयोग पहुंची बीजेपी

रांची: झारखंड की भाजपा ने उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री को हटाने की मांग करते हुए चुनाव आयोग को ज्ञापन सौंपा. इस प्रतिनिधिमंडल में विधि विभाग के संयोजक सुधीर श्रीवास्तव और प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अशोक बड़ाईक शामिल थे. भाजपा ने लगाये गंभीर आरोप भाजपा का कहना है कि उपायुक्त के कार्यों से चुनावी प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है, इसलिए उन्हें हटाने की आवश्यकता है. पार्टी के नेताओं ने चुनाव आयोग से इस मुद्दे पर त्वरित कार्रवाई की अपील की है. ज्ञापन में उन्होंने चुनाव में निष्पक्षता सुनिश्चित करने की भी मांग की. अब देखना होगा कि चुनाव आयोग इस मामले में … Read More

Jharkhand Assembly Election 2024 : NDA में AJSU, JDU व LJP की सीटें लगभग तय, हिमंता ने दिए लेटेस्ट अपडेट

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव में विपक्षी एनडीए के भीतर सीटों के बंटवारे को लेकर एक महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है. झारखंड के चुनाव सह-प्रभारी व असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्वा सरमा ने बताया कि भाजपा अपने सहयोगियों के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग जैसे ही तिथियों की घोषणा करेगा, भाजपा 24 से 48 घंटों के भीतर अपने हिस्से की 98 प्रतिशत सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित कर देगी. आजसू और जदयू के लिए सीटें हिमंता सरमा ने बताया कि आजसू पार्टी के साथ सीट शेयरिंग पर बातचीत लगभग अंतिम चरण में है, जिसमें आजसू … Read More

Assembly Election 2024 : झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान आज, चुनाव आयोग ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस

Assembly Election Jharkhand 2024 : झारखंड और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान आज 15 अक्टूबर को होने जा रहा है. भारत निर्वाचन आयोग 3:30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करेगा, जहां चुनावों की समय-सारणी का खुलासा किया जाएगा. मतदान नवंबर के दूसरे या तीसरे सप्ताह में होने की संभावना है. चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही आदर्श आचार संहिता लग जाएगा. त्योहारों का ध्यान रखते हुए चुनावी योजना चुनाव आयोग आगामी त्योहारों, जैसे दिवाली (29 अक्टूबर से 3 नवंबर), छठ और देव दीपावली को ध्यान में रखकर चुनाव की योजना बना रहा है. खासकर छठ … Read More

झारखंड, महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव कब? आ गया लेटेस्ट अपडेट, झारखंड में दो या तीन चरणों में होंगे इलेक्शन!

नई दिल्ली: हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों के बाद अब सभी की निगाहें झारखंड और महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनावों पर हैं. बीजेपी और कांग्रेस समेत अन्य पार्टियां तैयारी में जुट गई हैं. चुनावों की तारीखों की घोषणा इस हफ्ते होने की संभावना है. जैसे ही चुनाव की तारीखों की घोषणा होगी, आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी. झारखंड में 15 नवंबर के बाद होंगे चुनाव! झारखंड में चुनाव एक से तीन चरणों में हो सकते हैं. चुनाव आयोग के सूत्रों के मुताबिक, दो चरणों में चुनाव होने की संभावना अधिक है. 15 नवंबर के बाद मतदान संभावित है, … Read More

panchayat chunav2022

देश में चुनावी बिगुल बजने की तैयारी, अगले हफ्ते हो सकता है तारीखों का ऐलान

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत केंद्र सरकार ‘एक देश एक चुनाव’ के मुद्दे पर जोर दे रही है, लेकिन इस बीच देश में चुनावी गतिविधियाँ तेजी से बढ़ रही हैं. जम्मू-कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे मंगलवार को आए हैं और अब आगामी चुनावों का ऐलान अगले सप्ताह के भीतर किया जा सकता है. सूत्रों के अनुसार, 18 अक्टूबर तक महाराष्ट्र से लेकर झारखंड तक विधानसभा चुनावों की घोषणा हो सकती है. इस बीच, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, असम और राजस्थान में भी 50 सीटों पर उपचुनाव की संभावना है. महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर तक है, … Read More

हरियाणा में हार देख बौखलाए कांग्रेसी नेता, जयराम रमेश ये क्या बोल गए…!

नई दिल्ली : हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों में भाजपा को बहुमत मिलते हुए दिख रहा है, जिसमें भाजपा 50 सीटों पर आगे चल रही है जबकि कांग्रेस केवल 34 सीटों पर है. इस स्थिति को देखते हुए कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं. चुनाव आयोग पर ही उठाये सवाल कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग की वेबसाइट पर चुनावी रुझानों को जानबूझकर धीमी गति से साझा किया जा रहा है, जैसा कि लोकसभा चुनावों के दौरान देखा गया था. उन्होंने पूछा, “क्या भाजपा प्रशासन पर दबाव बनाने की कोशिश कर … Read More

मैं खुद भरवाऊंगा ‘गोगो दीदी योजना’ का फॉर्म, सरकार दर्ज कराए मुकदमा : बाबूलाल मरांडी

रांची:  चुनाव आयोग द्वारा राज्य में चुनाव आचार संहिता लागू होने के पूर्व ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा जिला पदाधिकारियों को अपने एक्स हैंडल से दिए गए निर्देश पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा के प्रति जनता के बढ़ते रुझान एवम समर्थन से मुख्यमंत्री बौखलाहट में हैं. ऐसा लगता है उन्हे संवैधानिक ज्ञान का अभाव है. वे गलत सलाहकारों से घिर चुके हैं. पंचप्रण के तहत गोगो दीदी योजना द्वारा भारतीय जनता पार्टी महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठा रही … Read More

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत 20 दिन के पेरोल पर जेल से रिहा

चंडीगढ़ : हरियाणा विधानसभा चुनाव से तीन दिन पूर्व बुधवार को साध्वियों के यौन शोषण व पत्रकार रामचंदर छत्रपति की हत्या के मामले में सजा भुगत रहे सिरसा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम को 20 दिन के पेरोल पर रिहा किया गया. रोहतक की सुनरिया जेल में बंद गुरमीत सिंह जेल से रिहा होते ही उत्तर प्रदेश के बागपत स्थित आश्रम की ओर रवाना हो गया. इस बार पेरोल सशर्त है और चुनाव आयोग की शर्तों के अनुसार गुरमीत सिंह को हरियाणा से दूर रहना है. इसके अलावा निजी तौर पर व सोशल मीडिया पर भी किसी … Read More

Jammu Kashmir Election 2024: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के तीसरे व आखिरी चरण का मतदान, महिलाओं में दिख रहा खासा उत्साह

Jammu Kashmir Election 2024: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण में आज सुबह 7 बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो शाम 6 बजे तक चलेगी. इस चरण में 40 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 415 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. यह मतदान कश्मीर और जम्मू संभाग के सात जिलों में हो रहा है, जिसमें कुपवाड़ा, बारामूला, बांदीपोरा, जम्मू, उधमपुर, कठुआ और सांबा शामिल हैं. बूथ पर लंबी लाइन इस चरण में कुल 39,18,220 मतदाता मतदान करने के लिए पात्र हैं, जिनमें 20,09,033 पुरुष, 19,09,130 महिलाएं और 57 तीसरे लिंग के मतदाता शामिल हैं. चुनाव आयोग ने मतदान की … Read More

झारखंड में लोजपा पूरी ताकत से लड़ेगी विधानसभा चुनाव :  चिराग पासवान

बोकारो: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 से पहले लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने जोरदार तरीके से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है. इस बीच रांची से धनबाद जाते समय केंद्रीय मंत्री और लोजपा नेता चिराग पासवान का बोकारो में भव्य स्वागत किया गया. जेसीबी से पुष्प वर्षा की गई और बिरसा मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया. कार्यकर्ताओं ने जोश के साथ नारेबाजी की. चिराग पासवान ने कहा कि झारखंड में लोजपा पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी. मेरे स्वर्गीय पिता राम विलास पासवान का यहां मजबूत जनाधार है और पार्टी अब मजबूत स्थिति में खड़ी है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया … Read More