कांड

धरा गए नहीं तो कर जाते बड़ा कांड

Dhanbad : जिले की पुटकी थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, जहां अपराध की योजना बना रहे दो बदमाशों को पुलिस ने हथियार के साथ दबोच लिया है. इनमें करकेंद खटाल निवासी महेंद्र यादव का बेटा मोनु कुमार यादव तथा करकेंद शनि मंदिर निवासी श्रीकांत पांडेय का पुत्र दीपू पांडेय शामिल हैं. पुलिस ने बताया कि धरा गए नहीं तो बड़ा कांड कर जाते. गुप्त सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी पुलिस को गुप्त सूचना मिली की पुटकी थाना काण्ड सं0-115/24, दिनांक-31.10.2024 का प्राथमिकी अभियुक्त मोनु कुमार यादव अपने साथी के साथ करकेन्द हटिया मंदिर के पास बैठा हुआ … Read More

कुख्यात

पुलिस के साथ मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी सुशील मोची ढेर

Purnia : बिहार और पश्चिम बंगाल में आतंक का पर्याय बने कुख्यात अपराधी सुशील मोची को पूर्णिया पुलिस और STF ने शुक्रवार रात को बायसी थाना क्षेत्र के ताराबाड़ी में एक मुठभेड़ के दौरान ढेर कर दिया. सुशील मोची पर कई डकैती और अन्य गंभीर अपराधों के मामले दर्ज थे और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने इनाम भी घोषित कर रखा था. एनकाउंटर की पूरी कहानी बायसी एसडीपीओ आदित्य कुमार के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सुशील मोची इलाके में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा था. इसके बाद पुलिस ने एसटीएफ … Read More

गैंग

ई-कॉमर्स कंपनी के नाम पर टारगेट करने वाले गैंग का खुलासा

Jamtara (Rajeev Jha) : ई-कॉमर्स कंपनी के नाम पर लोगों को चूना लगाने वाले गैंग का खुलासा हुआ है। जामताड़ा पुलिस ने इस गैंग के दो अपराधियों को अरेस्ट किया है। इन दोनों के नाम ताहिर अंसारी और मुजाहिद अंसारी और मुजाहिद अंसारी बताये गये। इनके पास से 16 मोबाइल फोन, 28 सिम कार्ड और एक लैपटॉप जब्त किया गया है। भोले-भाले लोगों को फोन कर ई-कॉमर्स कंपनी के नाम पर ठगना इन साइबर अपराधियों की फितरत। इस बात का खुलासा आज जामताड़ा के ट्रेनी DSP चंद्रशेखर ने किया। DSP ने मीडिया को बताया कि जामताड़ा पुलिस कप्तान डॉक्टर एहतेशाम वकारिब … Read More

पुलिस

सूटकेस खोलते ही चकराया पुलिस का माथा, जानें क्यों

Purnia : पूर्णिया जिले के बनमनखी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ा हथियार सप्लायर गिरोह का खुलासा किया है. यह गिरोह अवैध हथियारों की सप्लाई कर रहा था, और हथियारों की तस्करी को छिपाने के लिए सूटकेस का इस्तेमाल किया जाता था. गुप्त सूचना के आधार पर, पुलिस ने बुधवार को बनमनखी थाना क्षेत्र के बेलाचांद गांव स्थित घनश्याम पोद्दार के बेटे शंकर पोद्दार के घर में छापेमारी की. पुलिस की टीम ने सूटकेस की तलाशी ली, जिसके भीतर एक देसी कट्टा, एक देसी पिस्टल, दो खाली मैगजीन, दस जिंदा कारतूस, एक मिसफायर कारतूस और सात खोखे बरामद हुए. … Read More

रांची पुलिस का ऐलान, दो सुराग और पाओ ईनाम

रांची : पंडरा में 13 लाख की लूट और होटल संचालक को गोली मारने के मामले में रांची पुलिस ने अपराधियों का पोस्टर जारी किया है. सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे अपराधियों का पोस्टर जारी करते हुए सुराग देने वाले को 20 हजार ईनाम देने की घोषणा की गई है. सुराग देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा. अपराधियों का पोस्टर जारी रांची एसएसपी चंदन सिन्हा के निर्देश पर कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए ने अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है. पुलिस ने अपराधियों की पहचान के लिए उनका फोटो जारी करते हुए सूचना देने वाले को 20 हजार … Read More

गुमला में ब्राउन शुगर के दो तस्कर गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

गुमला: झारखंड के गुमला जिले में नशीले पदार्थों के खिलाफ गुमला पुलिस ने एक और बड़ी सफलता प्राप्त की हैं. पुलिस ने ब्राउन शुगर के कारोबार में संलिप्त दो तस्करों को गिरफ्तार किया हैं. गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान राजा कॉलोनी गुमला निवासी मोहम्मद शाहनवाज खान और मोहम्मद अकील अहमद के रूप में हुई हैं. एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने बताया कि पुलिस को एसपी के माध्यम से एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी, जिसमें बताया गया था कि आजाद बस्ती स्थित एक जर्जर मकान में कुछ लोग ब्राउन शुगर का सेवन कर रहे हैं और वहीं से इसका … Read More

झाड़-फूंक विवाद में बुजुर्ग को मार डाला था, तीन गिरफ्तार, कबूला गुनाह

गढ़वा: जिले के धुरकी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भंडार स्थित गोकुलवा खाड जंगल में 12 दिसंबर को 62 वर्षीय छोटू भुइयां उर्फ छोटू भगत की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. घटना के पीछे झाड़-फूंक को लेकर चल रहे विवाद को वजह बताया गया है. मृतक के बहू राज पटिया देवी (40 वर्ष) ने धुरकी थाना में आवेदन देकर इस हत्याकांड की प्राथमिकी दर्ज कराई. जिसके बाद थाना कांड संख्या-165/24 दिनांक 13.12.24 धारा 103 (1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया. पुलिस अधीक्षक गढ़वा के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बंशीधर नगर के नेतृत्व में … Read More

ओरमांझी में आगजनी व फायरिंग मामले का खुलासा, संगठित अपराध गिरोह के 5 अपराधी गिरफ्तार

रांची: ओरमांझी के रुक्का इलाका में बीते दिनों अज्ञात अपराधकर्मी द्वारा पानी टैंकर में आगजनी एवं गोली फायर करने मामले में रांची पुलिस को सफलता मिली है. पुलिस ने इस मामले में 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों में सलिम अंसारी उर्फ बादल, दीपक कुमार, सदाम हुसैन, लालमुनी राम उर्फ मुनीलाल और बबलु खान शमीक है. उक्त जानकारी एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने प्रेसवार्ता में पत्रकारों को दी. उन्होंने कहा कि अनुज उराँव, पुलिस उपाधीक्षक, सिल्ली के नेतृत्व में गठित टीम को सफलता मिली है. उन्होंने कहा कि गुप्त सूचना मिली कि श्री राम इन्टर प्राईजेज कम्पनी में … Read More

विकास कार्य में लगे ठेकेदारों को धमकी देकर वसूली करने वाले चार अपराधी गिरफ्तार

रामगढ़: जिले के कुख्यात पांडेय गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इन अपराधियों पर ठेकेदारों और एजेंसियों से लेवी मांगने और धमकी देने का आरोप है. पुलिस ने इनसे दो मोबाइल, बाइक और स्कूटी बरामद की है. रामगढ़ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी परमेश्वर प्रसाद ने बताया कि पांडेय गिरोह जिले में विकास कार्यों में लगे संवेदकों और व्यापारियों से रंगदारी की मांग कर रहा था. निर्माण कार्य बंद न करने पर जान से मारने की धमकियां दी जा रही थीं. इन अपराधियों को पकड़ने के लिए रामगढ़ पुलिस अधीक्षक ने एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष जांच … Read More

बिजली लाइन काटने का देता था झांसा, तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार

गिरिडीह : साइबर थाना पुलिस ने रविवार को तीन शातिर अपराधियों को दबोचा. वहीं चंद घंटे बाद एसपी डॉक्टर विमल कुमार और साइबर डीएसपी आबिद खान ने प्रेसवार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी. इस दौरान एसपी ने बताया कि गिरफ्तार तीनो अपराधी अहिल्यापुर थाना इलाके के पंदनिया गांव निवासी पंकज मंडल, कैलाश मंडल और घोसको गांव निवासी दीपक मंडल शामिल हैं. इसमें पंकज मंडल ने इसी साइबर अपराध से इतना संपति जरूर खड़ा कर लिया, कि वो एक नया स्कार्पियो गाड़ी तक खरीद लिया. वहीं इन तीनो अपराधियों के पास से 3 सीम कार्ड के साथ तीन स्मार्ट मोबाइल … Read More