रांची

रांची में अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद, बोलेरो पिकअप से 2520 बोतल जब्त

Ranchi : रांची जिले में अवैध शराब की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक बोलेरो पिकअप वाहन से भारी मात्रा में शराब बरामद की है। यह कार्रवाई पुलिस उप-महानिरीक्षक सह वरीय SP, राँची को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई। जानकारी मिली थी कि छोटे वाहनों के माध्यम से अन्य राज्यों में अवैध रूप से शराब की आपूर्ति की जा रही है। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरीय SP, राँची द्वारा DSP (मुख्यालय) द्वितीय, राँची के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। यह टीम रातू थाना क्षेत्र के यत्पदली-भोंडा मार्ग … Read More

पुलिस

दो लूटकांड का खुलासा, बाइक और कैश समेत दो अपराधी गिरफ्तार

Araria : अररिया जिले में हाल ही में हुई दो अलग-अलग लूट की घटनाओं का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है. इस मामले में पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार करते हुए लूटी गई रकम, हथियार, दो मोटरसाइकिल और अन्य सामान बरामद किया है. गिरफ्तार अपराधियों की पहचान आजाद नगर निवासी 36 वर्षीय मो. शमी अख्तर उर्फ सोना और सिसौना निवासी 32 वर्षीय मो. अशरफ के रूप में हुई है. क्या था मामला मिली जानकारी के अनुसार पहली घटना पांच अप्रैल की रात आरएस थाना क्षेत्र के गिदरिया रेलवे फ्लाईओवर पर हुई थी. जहां चार अज्ञात अपराधियों ने भरगामा … Read More

साइबर

मोंटी भइया तीन महिला साथियों के साथ धराया… जानिये मामला

Dhanbad : धनबाद पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने ऑनलाइन ठगी गिरोह के सरगना समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर साइबर डीएसपी संजीव कुमार ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि उनकी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के श्रीराम प्लाजा के पास राजेन्द्र मार्केट में एक मकान पर छापा मारा। इस छापेमारी में कुख्यात साइबर अपराधी मनीष कुमार उर्फ मोंटी भैया और उसकी तीन महिला साथियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि … Read More

गांजा

उड़ीसा से गांजा की खेप लाकर करता था सप्लाई, रातू पुलिस ने 22 किलो के साथ रंगेहाथ पकड़ा

Ranchi : रातू थाना की पुलिस नशा के खिलाफ इलाके में अभियान चला रही है. बीते रात रातू पुलिस को गांजा तस्करों के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है. डीआईजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा को मिली गुप्त सूचना पर रातू थाना प्रभारी राम नारायण सिंह ने पुलिस बल के साथ छापेमारी कर दो बैग में करीब 22 किलो गांजा को जब्त किया है. वहीं, गंगासागर राय नामक 52 वर्षीय एक व्यक्ति को भी पकड़ा है. इसकी पुष्टि करते हुए ग्रामीण एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने कहा कि गिरफ्तार गंगासागर उड़ीसा, झारसुगोडा से गांजा की खेप लाकर दूसरे जिलों में खपाने … Read More

ACB

घूसखोर मनरेगा BPO अब ACB के शिकंजे में

Garhwa : गढ़वा जिले के रमुना प्रखंड में मनरेगा BPO प्रभु कुमार को पलामू प्रमंडलीय ACB (एंटी करप्शन ब्यूरो) की टीम ने मंगलवार को ₹12,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया. यह कार्रवाई ACB के अधिकारियों ने गुप्त सूचना के आधार पर की. BPO प्रभु कुमार पर आरोप था कि उन्होंने सरकारी कामकाज में मदद के बदले रिश्वत की मांग की थी. गिरफ्तारी के बाद ACB की टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है. Also Read : डोर टू डोर विजिट कर अब होगा टैक्स कलेक्शन, रांची नगर निगम … Read More

पुलिस

अंकित गुप्ता ह’त्याकां’ड में चतरा पुलिस को मिली सफलता, 5 आरोपी गिरफ्तार

Ranchi/Chatra : चतरा पुलिस को अंकित गुप्ता हत्याकांड मामले में बड़ी सफलता मिली है. एसआईटी ने इस मामले में छापेमारी कर 5 आरोपी को पकड़ा है. चतरा एसपी विकास पांडेय को मिली गुप्त सूचना पर आरोपियों को अलग-अलग जगह से पकड़ा गया है. गिरफ्तार आरोपियों में सुशांत कुमार साव, सुमित कुमार, सौरव कुमार, मिलेश साव और विष्णु कुमार शामिल है. गिरफ्तार आरोपियों ने अपनी संलिप्तता को स्वीकार कर लिया है. वहीं, मारपीट के पीछे का पूरा कारण पुलिस को बताया है. पूरी घटना एक लड़की की विवाद को लेकर हुआ था. मंगलवार की दोपहर इस मामले में प्रेसवार्ता कर चतरा पुलिस … Read More

तीन

नशा करते तीन लड़के गिरफ्तार, देशी पिस्टल और गो’लियां जब्त

Palamu : पलामू की हुसैनाबाद पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि महुअरी नहर मोड़ पुल के पास तीन संदिग्ध युवक बैठकर नशा कर रहे हैं। मिली सूचना को आला अधिकारियों तक पहुंचाया गया और फिर हुसैनाबाद थानेदार सोनू कुमार चौधरी की देखरेख में गठित टीम ने बताये गये लोकेशन पर रेड मारी। स्पॉट पर पहुंची पुलिस को देखते ही तीन लड़के वहां से भागने लगे। टीम में घेराबंदी कर तीनों को धर दबोचा। तलाशी में इन लड़कों के पास से एक देशी पिस्टल, दे जिंदा गोलियां और तीन मोबाइल फोन जब्त किया गया। धराये लड़कों के नाम विवेक कुमार उर्फ … Read More

पांडेय

पांडेय गिरोह के दो बदमाशों को पुलिस ने दबोचा, हथियार जब्त

Hazaribagh : हजारीबाग की गिद्दी पुलिस ने गुंडई करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। धराये लोगों के नाम विक्की रैन और आजाद अंसारी बताये गये। दोनों गिद्दीसी के होसिर के रहने वाले हैं। दोनों लड़के पांडेय गिरोह के लिए काम करते हैं। इन लोगों के पास से पुलिस ने एक देशी पिस्टल, चार जिंदा गोलियां, तीम मोबाइल फोन और एक बाइक जब्त की है। कोयला कारोबारियों और ठेकेदारों को डरा-हड़का कर रंगदारी वसूलना इन लोगों की फितरत है। इस बात का खुलासा गिद्दी थानेदार कुंदन कुमार ने किया। थानेदार कुंदन कुमार ने मीडिया को बताया कि हजारीबाग पुलिस … Read More

पुलिस

सफेद स्कॉर्पियो में घूम रहे दो शातिर गुंडों को पुलिस ने दबोचा, हथियार जब्त

Chaibasa (West Singhbhum) : राउरकेला पुलिस ने ओड़िशा और झारखंड के सीमा क्षेत्र में स्थित अक्षय शिला के पास से बुधवार की सुबह में दो शातिर बदमाशों को हथियार के साथ दबोच लिया है. पुलिस मुख्यालय में डीआईजी बृजेश राय और एसपी नितेश वाधवानी ने ये जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बिसरा थाना प्रभारी को लगभग सुबह 3 बजे गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड के आनंदपुर निवासी व्यास लाखुआ और अमित टोपनो नामक दो शातिर बदमाश, हथियार के साथ एक सफेद स्कॉर्पियो में बिसरा और आसपास के क्षेत्रों में घूम रहे हैं. जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते … Read More

चोर

बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, छह बदमाश गिरफ्तार

Ranchi : रांची पुलिस उपमहानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर अरगोड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने इस कार्रवाई में चार चोरी की कीमती बाइक के साथ छह चोरों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है और उनके निशानदेही पर कई टीमों का गठन कर छापेमारी की जा रही है. इस ऑपरेशन का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक हटिया द्वारा किया गया. गिरफ़्तार किए गए अपराधियों में सुभाष उरांव (18 वर्ष) पिता महादेव उरांव, भागीरथ कुमार (24 वर्ष) पिता महादेव उरांव, संतोष … Read More