झारखंड में 15 मई के बाद तेज आंधी और बारिश के संकेत, जानें आज का वेदर अपडेट
Ranchi : झारखंड में जहां दिनभर भीषण गर्मी और लू से लोग बेहाल हैं, वहीं शाम होते-होते अचानक मौसम का मिजाज बदल जाता है और तेज हवाओं के साथ बारिश लोगों को राहत देती है. राजधानी रांची में आज अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक मौसम का ऐसा ही उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा. 16 और 17 मई को आसमान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं और गरज के साथ बारिश होने के भी आसार हैं, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिल … Read More